फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Charlize Theron entered in Christopher Nolan Next Movie know when shooting will start

Charlize Theron: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में चार्लीज थेरोन की एंट्री, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Tue, 26 Nov 2024 08:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

Charlize Theron: हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरोन क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म से जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिस्टोफर की इस फिल्म के साथ पहले ही कई दिग्गजों को नाम जुड़ चुका है।
 

विज्ञापन
Charlize Theron entered in Christopher Nolan Next Movie know when shooting will start
शार्लीज थेरॉन - फोटो : इंस्टाग्राम @charlizeafrica

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरोन क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म के कलाकारों में शामिल होने वाली हैं। इस फिल्म में पहले से ही मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन और लुपिता न्योंगो जैसे दिग्गज और मशहूर कलाकार शामिल है। अब अभिनेत्री का नाम भी इनके साथ जुड़ चुका है। हालांकि, अभी उनके फिल्म में शामिल होने और किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, यूनिवर्सल ने थेरोन की कास्टिंग पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


कब शुरू होगी शूटिंग?
डेडलाइन के मुताबिक फिल्म की लॉगलाइन गुप्त रखी गई है, सूत्रों ने बताया कि फिल्म की लॉगलाइन या विवरण जो अब तक प्रकाशित किए गए हैं, वह गलत हैं। फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद  जताई जा रही है।
विज्ञापन

KBC 16: स्पेशल एपिसोड में 26/11 के हीरोज को अमिताभ करेंगे सम्मानित, विश्वास नांगरे सुनाएंगे कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


नोलन की ऑस्कर विजेता फिल्म 
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन एक ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं। नोलन हॉलीवुड में शानदार फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनकी गिनती 21वीं सदी के सबसे बेहतरी निर्माताओं में की जाती है। नोलन के पास ऑस्कर सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार है। वह फिल्मों में अपने जादुई कार्य करने के लिए प्रशंसकों के चहेते हैं। उनके पुरस्कारों में दो अकादमी पुरस्कार , एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और दो ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। ऑस्कर अवार्ड 2024 में नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने सात अकादमी अवार्ड जीते हैं। 

चार्लीज थेरोन का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री चार्लीज थेरोन ‘मॉन्स्टर’,  ‘हेड इन द क्लाउड्स’, ‘माइटी जो यंग’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाती हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेत्री नेटफ्लिक्स पर टैरॉन एगर्टन के साथ सर्वाइवल थ्रिलर अपेक्स का निर्माण शुरू करने वाली हैं।
Slumdog Millionaire: 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के सीक्वल की चर्चा, स्वाती शेट्टी-केसमैन ने खरीदे फिल्म के राइट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed