{"_id":"66f7fb1ba3a8999a8e0438ee","slug":"charitraheen-golden-jubilee-sanjeev-kumar-and-sharmila-tagore-movie-completes-50-years-know-interesting-facts-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charitraheen Golden Jubilee: इस बंगला फिल्म का रीमेक थी 'चरित्रहीन', शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए संजीव कुमार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Charitraheen Golden Jubilee: इस बंगला फिल्म का रीमेक थी 'चरित्रहीन', शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए संजीव कुमार
Sun, 29 Sep 2024 10:50 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
फिल्म 'चरित्रहीन' में शर्मिला टैगौर और संजीव कुमार की जोड़ी खूब हिट रही। 'चरित्रहीन' में इंदर (संजीव कुमार) और रमा (शर्मिला टैगोर) की कहानी है, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
विज्ञापन
चरित्रहीन फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर अभिनीत फिल्म 'चरित्रहीन' की रिलीज को आज रविवार को 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 29 सितंबर 1974 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'चरित्रहीन' का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। संजीव कुमार और शर्मिला के अलावा इसमें योगिता बाली, असरानी और मदनपुरी भी अहम किरदारों में नजर आए। यह दरअसल, बंगाली फिल्म 'कलंकितो नायक' (1970) की रीमेक थी।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म का रीमेक है 'चरित्रहीन'
फिल्म 'कलंकितो नायक' में उत्तम कुमार, साबित्री चटर्जी और अपर्णा सेन अहम किरदारों में नजर आए। फिल्म 'चरित्रहीन' में शर्मिला टैगौर और संजीव कुमार की जोड़ी खूब हिट रही। 'चरित्रहीन' में इंदर (संजीव कुमार) और रमा (शर्मिला टैगोर) की कहानी है, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन, किस्मत के फेर में इंदर रमा की जगह किसी और से शादी कर लेता है। हालांकि, कुछ सालों बाद जब इंदर और रमा की फिर से मुलाकात होती है तो जिंदगी के हालात अलग मोड़ ले लेते हैं।
विज्ञापन
The Legend of Maula Jatt: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट', लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
पहले यह रखा गया था फिल्म का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले 'चरित्रहीन' फिल्म का नाम निर्माताओं ने बदलकर 'बदचलन' रखा था। लेकिन, फिर दर्शकों की प्रतिक्रिया के डर से निर्माताओं ने नाम में बदलाव किया और नाम 'चरित्रहीन' रखा गया। इस फिल्म के निर्देशक शक्ति सामंत और अभिनेता संजीव कुमार ने कुल दो फिल्में साथ में की थीं। एक 'चरित्रहीन' और दूसरी 'अय्याश'।
Katrina Kaif: 'सबसे अच्छे देवर और...,' कैटरीना कैफ ने सनी कौशल के जन्मदिन पर किया खास पोस्ट
इन फिल्मों में संजीव कुमार-शर्मिला ने किया है साथ काम
शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार 'चरित्रहीन' के अलावा भी कई फिल्में साथ में कर चुके हैं। इनकी जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद की गई। सत्यकाम से लेकर मौसम, फरार, गृह प्रवेश, शानदार और महिला दर्जी सहित कई फिल्मों में इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी जमी।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने बांद्रा में अपने घर के बाहर फैंस से की मुलाकात, जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता