फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandu Champion star Aniruddh Dave talks about his transition from TV to Bollywood said i believe in good wor

Aniruddh Dave: टीवी के बाद फिल्मों में जलवा बिखेरने को तैयार हैं अनिरुद्ध, बोले- मुझे टैगिंग पसंद नहीं

Mon, 20 May 2024 05:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 20 May 2024 05:01 PM IST
सार


अनिरुद्ध दवे टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शो में काम किया है। 'चंदू चैंपियन' से पहले वे 'तेरे संग' और 'प्रणाम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Chandu Champion star Aniruddh Dave talks about his transition from TV to Bollywood said i believe in good wor
अनिरुद्ध दवे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनिरुद्ध दवे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही वे कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अनिरुद्ध दवे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे टीवी से फिल्मों की तरफ अपने झुकाव के बारे में बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


प्रमोशन या डिमोशन वाली बात से है परेशानी 
अनिरुद्ध दवे टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शो में काम किया है। 'चंदू चैंपियन' से पहले वे 'तेरे संग' और 'प्रणाम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे  टेलीविजन और फिल्मों के बीच के ट्रांजिशन को कैसे देखते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'मुझे स्टीरियोटाइपिंग से परेशानी है। फिल्म से टीवी और टीवी से फिल्मों में आने-जाने को प्रमोशन या डिमोशन की तरह देखना बंद किया जाना चाहिए'। 
विज्ञापन


Venom 3: टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' को लेकर सोनी पिक्चर्स का एलान, फिल्म का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़िया काम की तलाश 
अनिरुद्ध दवे अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'ऐसा नहीं है कि फिल्मों में काम कर लेने के बाद टीवी में आना कोई शर्मिंदगी की बात है या डिमोशन वाली बात है। मैं इन बातों से सहमति नहीं रखता हूं। जहां बढ़िया काम मिलेगा मैं वहां काम करने को तैयार हूं। मुझे घिसे-पीटे किरदार नहीं करने हैं, लेकिन अगर कोई ऐसा रोल जो पहले कभी किसी ने नहीं किया हो और मुझे ऑफर किया जाएगा तो मैं उसे जरूर करूंगा'। 

Bollywood Actress: आज की हीरोइनों को मात देती हैं 90s की ये अभिनेत्रियां, 50 की उम्र में भी लगती हैं जवां

कार्तिक हैं मेहनती 
जब अनिरुद्ध दवे से पूछा गया कि 'चंदू चैंपियन' में उन्हें काम करके कैसा लगा। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'इस फिल्म में काम करके मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। कार्तिक आर्यन बेहद मेहनती अभिनेता हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed