फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Hardy superhero film 'Venom 3' To Be The Last Film In The Franchise Sony Confirms

Venom 3: टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' को लेकर सोनी पिक्चर्स का एलान, फिल्म का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

Mon, 20 May 2024 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 20 May 2024 04:43 PM IST
सार

टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम: द लास्ट डांस' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सोनी पिक्चर्स ने एक बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Tom Hardy superhero film 'Venom 3' To Be The Last Film In The Franchise Sony Confirms
वेनम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टॉम हार्डी की सुपरहीरो फिल्म 'वेनम' हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बाद 'वेनम 2' भी काफी सफल रही है। अब जल्द ही 'वेनम 3' रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट 'वेनम: द लास्ट डांस' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन


वेनम 3 को लेकर खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनी पिक्चर्स के चेयरमैन टॉम रोथमैन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि टॉम हार्डी की सुपरहीरो फिल्म 'वेनम- द लास्ट डांस' (वेनम 3) इस फ्रेंचाइजी की आखरी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन केली मार्शल ने किया है। यह सोनी स्पाइडर-मैन यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। सबसे पहले 2018 में 'वेनम' रिलीज हुई थी। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' 2021 में रिलीज हुआ था। अब इसका तीसरा पार्ट 'वेनम 3' 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसके तीसरे पार्ट की घोषणा पिछले साल की गई थी। केली मार्सेल द्वारा निर्देशित, 'वेनम 3' सोनी के स्पाइडर-मैन यूनिवर्स में पांचवीं फिल्म है। टॉम रोथमैन का मानना है कि यह बहुत बड़ी फिल्म होगी। पिछले साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


पहली फिल्म 'वेनम' ने दुनिया भर में 850 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की थी, जो कि काफी बड़ी सफलता थी। इसकी दूसरी फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' कोविड के दौरान रिलीज हुई थी। महामारी के दौरान रिलीज हुई फिल्म के दूसरे पार्ट ने 500 मिलियन से अधिक की कमाई की थी। 'मॉर्बियस' 2022 और 'मैडम वेब' 2024 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पाई थीं। इन दोनों फिल्मों ने 267 मिलियन की कमाई की थी। 'वेनम: द लास्ट डांस' इस साल भारत में 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के तीसरे पार्ट 'वेनम 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed