फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandu Champion Kartik Aaryan Blushes He Gets Welcome By Rose with A Woman Police Officer film Trailer Launch

Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन ट्रेलर लॉन्च पर महिला पुलिस अधिकारी को देख शरमाए कार्तिक, वीडियो वायरल

Sun, 19 May 2024 02:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 19 May 2024 02:41 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट उनके होम टाउन ग्वालियर में रखा गया था। इस दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी को देखकर कार्तिक का चेहरा शर्म से लाल हो गया। कार्तिक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Chandu Champion Kartik Aaryan Blushes He Gets Welcome By Rose with A Woman Police Officer film Trailer Launch
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से फैंस भी इस फिल्म का बसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट कार्तिक के होम टाउन ग्वालियर में रखा गया था। ट्रेलर में कार्तिक का लुक काफी चौंका देने वाला है। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी गर्मजोशी से कार्तिक का स्वागत करती दिख रही हैं।
विज्ञापन


आखिर क्यों शरमाए कार्तिक
इस वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी हाथ में गुलाब पकड़े हुए नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन कार से बाहर आते हैं। जैसे ही भीड़ के बीच महिला पुलिस अधिकारी उन्हें गुलाब देने के लिए हाथ बढ़ाती हैं तो वहां पर मौजूद सभी लोग उनके लिए हूटिंग करते दिखाई दिए। यह सब देखकर कार्तिक शरमा गए। कार्तिक का इसी रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन को किसी फीमेल फैन से प्यार मिल रहा है। महिलाओं के बीच उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। कई बार ऐसा हुआ है जब लड़कियों ने खुलकर उनके प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



फिल्म 'चंदू चैंपियन'
'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर भावनात्मक क्षणों, दमदार एक्शन और हार ना मानने वाले इंसान की असाधारण यात्रा से भरा हुआ है। यह फिल्म एक सैनिक, मुक्केबाज और पहलवान के रूप में कार्तिक आर्यन के उल्लेखनीय परिवर्तन को दर्शाता है। सबसे पहले फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन का लाजवाब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था। पोस्टर में उनका पूरा शरीर कीचड़ में सना हुआ था और वह तेजी से दौड़ते दिखाई दिए। बता दें कि यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है। पोस्टर के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा था, ''चैंपियन आ रहा है.. अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए बेहद उत्साहित और गौरवान्वित हूं।''

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई 'चंदू चैंपियन' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Sanjay Leela Bhansali: जब संजय लीला भंसाली को सलमान-शाहरुख ने दी थी सलाह, निर्देशक बोले- दोनों खान बहुत...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed