फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandigarh mp Kirron Kher revealed why she decided not to contest loksabha elections 2024 also talks about bjp

Kirron Kher: लगातार दो बार सांसद बनने वाली किरण खेर का खुलासा, इस वजह से किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला

Mon, 15 Apr 2024 03:47 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 03:47 PM IST
सार

किरण खेर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वे चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं। वे साल 2014 और 2019  में लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन
Chandigarh mp Kirron Kher revealed why she decided not to contest loksabha elections 2024 also talks about bjp
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली अभिनेत्री किरण खेर इस बार चुनावी मैदान से दूर हैं। वे साल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वे चंड़ीगढ़ से दो बार सांसद रह चुकी हैं। किरण खेर बीजेपी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं।

विज्ञापन


पार्टी नहीं, खुद चुनाव लड़ने से किया था मना
किरण खेर ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने से मना नहीं किया था, बल्कि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। इसे लेकर उन्होंने अपनी पार्टी से भी बात की थी। मालूम हो कि किरण खेर का हाल ही में कैंसर का इलाज हुआ था।
विज्ञापन


कैंसर के कारण नहीं जा पाई थीं अपने लोकसभा क्षेत्र
किरण खेर ने कहा कि उन्होंने दो महीने पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों बड़े नेताओं के सामने खुद को चुनाव से मुक्त करने की बात कही थी। अपनी सेहत के बारे में बताते हुए किरण ने कहा कि जब वे बीमार पड़ी थीं तो उन्हें इलाज के लिए लगभग एक साल तक मुंबई में रहना पड़ा था। उस साल वे अपने लोकसभा क्षेत्र चंडीगढ़ में नहीं जा पाई थीं। किरण ने कहा कि इसी वजह के चलते वह नहीं चाहती कि उनकी अनुपस्थिति के कारण उनकी पार्टी को कोई नुकसान उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pulkit Kriti Wedding Film: पुलकित-कृति की वेडिंग फिल्म नहीं देखी तो क्या देखा, शादी में रो पड़े थे दूल्हे राजा

कैसा रहा किरण का चुनाव में प्रदर्शन
किरण खेर ने साल 2014 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता पवन कुमार बंसल को मात दी थी। उन्हें 1.91 लाख वोट मिले थे। अगले चुनाव में उन्होंने फिर से पवन के खिलाफ जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में किरण को 2.31 लाख वोट मिले थे। बीजेपी ने इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट से संजय टंडन को टिकट दिया हैं।

Salman Khan Firing Case: बांद्रा में दिखे सलीम खान, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने कहा- सलमान ने खुद चलवाई गोली!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed