फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chamak actor Mohit Malik Talks about his Web series praised Director Rohit jugraj read details here

Mohit Malik: मोहित मलिक ने की 'चमक' के निर्देशक की जमकर तारीफ, बोले- उनके दिल में पंजाब बसता है

Thu, 14 Dec 2023 10:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

बातचीत के दौरान मोहित मलिक ने निर्देशक रोहित जुगराज के साथ मनोज पाहवा, सुविंदर पाल, अकासा समेत सभी कलाकारों की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
Chamak actor Mohit Malik Talks about his Web series praised Director Rohit jugraj read details here
मोहित मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज चमक इन दिनों सोनी लिव पर धमाल मचा रही है। इस शो को लेकर दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। वेब सीरीज में मोहित मलिक के किरदार की भी काफी तारीफ हो रही है। हाल ही एक साक्षात्कार के दौरान वे चमक पर खुलकर बात करते हुए नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने शो के निर्देशक रोहित जुगराज की खूब सराहना की।

विज्ञापन

Chamak Web Series Review: रोहित जुगराज का शानदार ओटीटी अवतार, पंजाबी संगीत की सियासत में चमके एक से एक कलाकार

विज्ञापन
Trending Videos

मोहित ने की निर्देशक की तारीफ 

उन्होंने बताया कि निर्देशक का इस सीरीज को बनाने के पीछे का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह था कि किसी भी कलाकार की हत्या नहीं हो चाहिए। इस विषय पर उन्होंने तीन साल तक मेहनत की और फिर सीरीज बनाई। अभिनेता ने कहा कि यह पहला ऐसा ओटीटी शो है, जिसमें इतने सारे ओरिजनल गाने रखे गए हैं।

विज्ञापन

ऐसे की किरदार के लिए तैयारी

इस बातचीत के दौरान उन्होंने मनोज पाहवा, सुविंदर पाल, अकासा समेत सभी कलाकारों की खूब तारीफ की। वेब सीरीज को लेकर अपनी तैयारी पर बात करते हुए मोहित ने बताया कि शो के निर्देशन ने इसे बहुत अच्छी तरह से लिखा है, जिसकी वजह से उन्हें किरदार निभाने में काफी आसानी रही। अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने मुझे इसे सुनाया तो मुझे बस उनके द्वारा तैयार किए गए इस स्केच में बस रंग भरने थे। अभिनेता ने आगे बताया कि इसकी तैयारी के लिए उन्होंने कई बार शो के निर्देशक मुलाकात की थी। साथ ही, इसके लिए तीन-चार दिन का वर्कशॉप भी किया था।

विज्ञापन

करियर को लेकर कही यह बात

रोहित जुगराज के निर्देशन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं। उनके दिल में पंजाब बसता है। सेट पर वे बिल्कुल क्लियर रहते थे। हर शॉट से पहले वे कलाकार से जरूर बात करते हैं और यही उनकी खासियत है। मोहित का मनाना है कि अगर चमक कोई बना सकता था तो वे रोहित ही बना सकते थे। टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम करने को लेकर मोहित ने कहा कि मेरा प्रॉसेस सभी में समान ही रहता है, चाहे वो टीवी हो या ओटीटी। डिजिटल पर बाउंड स्क्रिप्ट मिल जाती है, जिससे तैयारी करने का मौका मिल जाता है, लेकिन छोटे पर्दे पर तैयारी करने का अलग तरीका होता है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें तीनों माध्यम से प्यार है और वे आगे भी टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम करना चाहेंगे।
वीडियो- एक्टर मोहित मलिक से वेब सीरीज ‘चमक’ पर खास बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed