Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को केंद्र से मिली हरी झंडी, कन्हैयालाल का बेटा बोला- पूरा देश देखेगा...'
Udaipur Files Release: राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ अब विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बाद आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है।
विस्तार
फिल्म के रिलीज पर कन्हैयालाल के बेटे का बयान
कन्हैयालाल के बेटे ने केंद्र के फैसला का स्वागत किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिल्म 'उदयपुर फाइल्स: कन्हैयालाल टेलर मर्डर' को रिलीज की मंजूरी मिलने पर कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने कहा, '...8 अगस्त को पूरा देश देखेगा कि मेरे पिता के साथ क्या हुआ था। हमारे परिवार का दर्द इस फिल्म में साफ झलकता है कि किस तरह मेरे पिता की हत्या की गई।'
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये कहानी पूरे देश को देखनी चाहिए। हम जो लड़ाई लड़ रहे थे, उसमें हम जीत गए हैं। इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वो आतंकवाद के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं। आज भी मेरे पिता का मामला वहीं का वहीं है, जैसा तीन साल पहले था। उनके हत्यारों को अब तक सज़ा नहीं मिली है। हमें नहीं पता कि हमें न्याय मिलने में और कितना वक्त लगेगा...।'
#WATCH | Udaipur, Rajasthan | On I&B Ministry clearing the movie 'Udaipur Files': Kanhaiya Lal Tailor Murder' for release, son of Kanhaiya Lal, Yash Sahu, says, "... On 8 August, the whole country will see what happened to my father. The pain of our family will be seen in how my… pic.twitter.com/xJaqlXKeui
— ANI (@ANI) August 6, 2025
सेंसर बोर्ड तक पहुंचा मामला
इस फिल्म को लेकर शुरू से ही विवाद बना रहा। पहले इसे 11 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म धार्मिक समुदाय विशेष को बदनाम करती है और इससे कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के न्यायपूर्ण मुकदमे पर असर पड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Film Kingdom: क्यों नाराज हुई श्रीलंकन तमिल समर्थक पार्टी? ‘किंगडम’ के मेकर्स ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वो फिल्म की समीक्षा दोबारा करे और सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करे। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की जिसने फिल्म को लेकर 55 कट लगाने का सुझाव दिया। निर्माता इन बदलावों पर राजी हो गए।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश जारी कर साफ किया कि CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने तय प्रक्रिया के तहत फिल्म को सर्टिफिकेट प्रदान किया है और निर्माता ने अतिरिक्त कट भी लगाए हैं। मंत्रालय ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या और कोई संशोधन की कोई ठोस वजह नहीं है, इसलिए पुनरीक्षण याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
फिल्म के निर्माता ने जारी किया वीडियो
अब जब फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है तो निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की और लोगों से अनुरोध किया कि वो खुद फिल्म देखें और तय करें कि इसमें क्या गलत है। उन्होंने कहा, 'हमने फिल्म को यथासंभव संतुलित और संवेदनशील रूप में प्रस्तुत किया है। हमारा मकसद किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक घटना को दिखाना है।'
8 अगस्त को रिलीज होगी उदयपुर फाइल्स #udaipurfiles #amitjani #justicforkanhaiyalal #udaipurmurder #janifirefox
— Amit Jani (@AmitJaniIND) August 6, 2025
हिन्दुओं एक एक वीडियो बना कर डाल दो Countdown Start है, मैं अकेला पूरे देश को नहीं बता पाउंगा , इस समय तुम खुद अमित जानी बन जाओ , 1 लाख शेयर करो pic.twitter.com/FiUUxabuLX
‘उदयपुर फाइल्स’ में विजय राज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का विषय बेहद संवेदनशील है क्योंकि यह साल 2022 में हुई एक हत्याकांड पर आधारित है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की और फिर उसे उसकी दुकान में ही बेरहमी से मार दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा विवाद
दिल्ली हाईकोर्ट के रोक लगाने के बाद निर्माता सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। इसके बाद केंद्र सरकार की समिति ने फिल्म की समीक्षा की और फिर इसे कुछ बदलावों के साथ पास किया गया। अब जबकि सभी कानूनी अड़चनें दूर हो गई हैं, फिल्म 8 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।