{"_id":"6a27c13b17e925ea0906342b","slug":"stree-franchise-actor-abhishek-banerjee-exclusive-interview-stree-3-details-inside-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: क्या बनने जा रही है 'स्त्री 3'? अभिषेक बनर्जी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘2028 तक फैंस को…’","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: क्या बनने जा रही है 'स्त्री 3'? अभिषेक बनर्जी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘2028 तक फैंस को…’
Wed, 17 Jun 2026 10:31 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अभिषेक बेनर्जी, अभिनेता
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
'स्त्री' और 'स्त्री 2' की सफलता के बाद अब ऑडियंस को इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अगले भाग का इंतजार है। 'स्त्री' में जना का किरदार निभाने वाले अभिषेक बनर्जी भी फ्रेंचाइजी के अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में अभिषेक ने कहा, 'यह फिल्म बननी भी चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे चलता रहेगा।'
फ्रेंचाइजी को चाहिए नई और युवा एनर्जी
फ्रेंचाइजी की कास्टिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेता ने कहा, 'जहां तक कास्ट की बात है, फिलहाल तो मेरी यही दुआ है कि अगले कुछ साल तक यही टीम (राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक) बनी रहे। लेकिन आखिरकार हर चीज का एक समय होता है। किसी भी इंडस्ट्री में, चाहे आप किसी भी मुकाम पर हों, एक समय ऐसा आता है जब नई पीढ़ी को आगे आने के लिए जगह देनी पड़ती है।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह की फिल्मों में एक खास तरह की यंग एनर्जी की जरूरत होती है। अगर हम 55 या 60 साल की उम्र में भी वही किरदार निभाते रहें तो ऑडियंस को उतना मजा नहीं आएगा इसलिए जब तक हम उस किरदार की ताजगी और एनर्जी को बनाए रख सकते हैं, तब तक जरूर इसका हिस्सा बने रहना चाहेंगे।
हां, जिस दिन हमारे निर्माता या निर्देशक को लगेगा कि अब किसी नई एनर्जी की जरूरत है, तो वह फैसला भी हमें स्वीकार करना होगा। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।'
'उम्मीद है 2028 तक रिलीज हो जाएगी'
फ्रेंचाइजी के अगले भाग को लेकर अभिषेक ने कहा, 'इसका इंतजार मैं भी उतना ही कर रहा हूं जितना ऑडियंस कर रही है। उम्मीद है कि 2028 तक फैंस को 'स्त्री' की एक नई पेशकश देखने को मिल जाएगी। फिलहाल तो यही कहूंगा कि यह यूनिवर्स लगातार बड़ा और मजबूत होता जा रहा है, इसका अगला भाग 'शक्ति शालिनी' भी अभी बन रहा है।'
'बॉक्स ऑफिस हिट के बिना इंडस्ट्री गंभीरता से नहीं लेती'
बातचीत के दौरान अभिषेक ने यह भी माना कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक रही है। उनके मुताबिक, इसकी सफलता के बाद इंडस्ट्री में उन्हें देखने का नजरिया बदल गया। अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'स्त्री' मेरे करियर की सबसे बड़ी गेम चेंजर रही। जब यह फिल्म आई और उसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, तब चीजें बदलनी शुरू हुईं। मेरा मानना है कि हमारी इंडस्ट्री में जब तक आपकी फिल्में पैसा नहीं कमातीं, तब तक आपको उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता। टैलेंट अपनी जगह है, लेकिन आखिर में बॉक्स ऑफिस और बिजनेस भी बहुत मायने रखता है। हम सब यह बात जानते हैं।'
'अज्जी' को मिली सराहना, लेकिन पहचान बाद में मिली
उन्होंने आगे कहा, 'इससे पहले मेरी एक फिल्म थी 'अज्जी', इसे सराहना मिली थी लेकिन बहुत कम लोग उसके बारे में जानते थे। उस फिल्म के बाद मुझे बहुत ज्यादा काम नहीं मिला। लेकिन इसके बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। उसी फिल्म की वजह से मुझे आगे कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स मिले। इसलिए मैं कहूंगा कि मेरे करियर में वह एक ऐसा पड़ाव था, जहां पहली बार लगा कि अब इस इंडस्ट्री में मुझे लगातार काम मिलता रहेगा। उसने मुझे एक पहचान दी और मेरे लिए कई नए रास्ते खोले।'