क्या फिर साथ काम करेंगे रणबीर-कैटरीना? ‘राजनीति 2’ पर प्रकाश झा ने दी अपडेट, नाना पोटकर को लेकर ये कहा
Prakash Jha Interview: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'राजनीति' प्रकाश झा की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर निर्देशक ने बड़ी जानकारी साझा की है। साथ ही अपने अन्य आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी उन्होंने बात की। जानिए कहां से मिली ‘संकल्प’ की कहानी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक प्रकाश झा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने सीरीज की थीम, उसके भावनात्मक पक्ष और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। इसके साथ ही प्रकाश झा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने ‘राजनीति 2’ और ‘आश्रम’ के नए सीजन पर बड़ी अपडेट साझा की।
क्या है ‘संकल्प’ की कहानी?
प्रकाश झा बताते हैं, ‘संकल्प’ शब्द अपने आप में बहुत गहरा है। इसका मतलब सिर्फ कोई निर्णय लेना नहीं, बल्कि उसमें एक प्रण होता है, एक विश्वास होता है और एक तरह की निष्ठा होती है। खासकर अगर हम गुरु और शिष्य के रिश्ते को देखें तो उसकी जो कड़ियां हैं, वो इसी विश्वास और प्रतिबद्धता से जुड़ी होती हैं। हमारी कहानी भी उसी भाव से निकलती है। इस रिश्ते के भीतर जो उम्मीदें, भरोसा और संघर्ष होते हैं, वही इस कहानी की बुनियाद बनते हैं।'
यह प्रोजेक्ट क्यों चुना?
इसके जवाब में प्रकाश झा ने कहा, ‘मेरी बेटी दिशा मेरे पास यह कहानी लेकर आई थीं। उनकी दोस्त रेशु नाथ ने इस पर काम किया था। जब हमने बैठकर इस कहानी पर विस्तार से बातचीत की तो लगा कि इसमें काफी संभावनाएं हैं। आगे इस पर काम करना दिलचस्प लगा और धीरे-धीरे यह एक बड़ा प्रोजेक्ट बनता चला गया।'
नाना पाटेकर के साथ काम करके कैसा लगा?
इस बारे में बात करते हुए प्रकाश ने कहा, ‘नाना के साथ काम करना हमेशा एक अद्भुत अनुभव होता है। वे बहुत सुलझे हुए और बेहद गंभीर कलाकार हैं। अपने किरदार को लेकर उनकी समझ गहरी होती है और वे तैयारी भी बहुत मन लगाकर करते हैं। जब कोई अभिनेता अपने काम को इतनी गंभीरता से लेता है, तो निर्देशक के लिए भी काम करना और दिलचस्प हो जाता है। सीरीज में नाना के अलावा जीशान, नीरज कपूर, कुब्रा और कई स्थानीय कलाकार भी हैं। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।’
‘राजनीति 2’ पर काम चल रहा है और उस पर सोच विचार जारी है। यह हाल ही में शुरू हुआ है इसलिए इस बारे में विस्तार से कुछ कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी। कहानी को सही दिशा में विकसित होने में थोड़ा समय लगता है। बाकी आश्रम के अगले सीजन पर काम जारी है। इसकी राइटिंग जारी है। इसके अलावा कुछ थ्रिलर, प्रेम कहानियां और एजुकेशन से जुड़ी कहानियां भी हैं।