Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Luv Ranjan Exclusive Interview Talks About Upcoming Movie Vadh 2 Starring Sanjay Mishra And Neena Gupta

Vadh 2: 'दर्शकों को आज थिएटर तक आने की वजह चाहिए', बॉक्स ऑफिस पर बोले लव रंजन; बताया कैसे बनी 'वध 2'

Thu, 29 Jan 2026 07:30 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:30 AM IST
सार

Luv Ranjan Interview: 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले लव रंजन की अगली फिल्म 'वध 2' है। हाल ही में उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की…

विज्ञापन
Luv Ranjan Exclusive Interview Talks About Upcoming Movie Vadh 2 Starring Sanjay Mishra And Neena Gupta
लव रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव रंजन ने कहा कि इस फिल्म के पहले पार्ट 'वध' ने उनके भीतर एक सवाल जगा दिया था जिसे वे अनसुना नहीं कर पाए। कहानी खत्म हो गई, पर बेचैनी नहीं। 'वध 2' उसी बेचैनी का जवाब है। बातचीत में उन्होंने अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री के नियम-कायदों पर भी रोशनी डाली।

विज्ञापन

कहानी ने आराम से बैठने ही नहीं दिया 
फिल्म ‘वध 2’ पर बात करते हुए लव ने कहा- ‘फिल्म का पहला भाग खत्म होने के बाद जब जसपाल (फिल्म के लेखक-निर्देशक) और मैंने आगे बढ़ने का सोचा तो यह साफ था कि हम वही किरदार नहीं दोहराएंगे। वह सफर पूरा हो चुका था, लेकिन एक आम आदमी का गलत के खिलाफ खड़ा होना आज भी उतना ही जरूरी है। जसपाल की नई कहानी इतनी नैतिक तीखापन लिए हुए थी कि उसे नजरअंदाज करना मुश्किल था। निर्देशक के तौर पर उनके पास साफ दृष्टि, धैर्य और असली समझ है। सेट पर वह शोर नहीं मचाते पर हर किरदार की आत्मा पकड़ लेते हैं। फिल्म में जो गहराई दिखती है, वह उनकी इसी समझ से आती है।’

विज्ञापन
Trending Videos

Luv Ranjan Exclusive Interview Talks About Upcoming Movie Vadh 2 Starring Sanjay Mishra And Neena Gupta
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@luv_films

संजय और नीना कहानी को जी लेते हैं
आगे लव कहते हैं, ‘फिल्म की असली रीढ़ उसकी कास्ट है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इस कहानी की आत्मा हैं। इन्हें लीड में लेना सबसे सही फैसला था। यह अभिनय नहीं करते, बल्कि कहानी जीते हैं। उनके चेहरे की खामोशी और सच ही कहानी की धड़कन बन जाता है।’

एक ही स्वाद बार-बार नहीं चलता 
आमतौर पर रॉम-कॉम फिल्में करने वाले लव रंजन ने यहां अपनी यात्रा पर भी बात की। वे बोले, ‘निर्माता बनने से पहले मैं ऑडियंस हूं। मुझे अलग टोन की फिल्में देखना पसंद है। अगर मैं एक ही तरह की फिल्में बनाऊं तो सबसे पहले मैं खुद बोर हो जाऊंगा इसलिए हल्की फिल्में भी बनाता हूं और गंभीर भी।’

विज्ञापन

Luv Ranjan Exclusive Interview Talks About Upcoming Movie Vadh 2 Starring Sanjay Mishra And Neena Gupta
लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

कंटेंट अब सितारों से भी ऊपर है
इंडस्ट्री के तौर तरीकों पर बात करते हुए लव ने कहा, ‘स्टार्स जरूरी हैं लेकिन सिर्फ नाम से टिकट नहीं बिकती। अगर कहानी कमजोर है तो स्टार भी फिल्म नहीं बचा पाता। आज कंटेंट और स्टारडम बराबर की कुर्सी पर बैठे हैं, कई बार तो कंटेंट ही आगे निकल जाता है।’

थिएटर आने का ठोस कारण दिया जाए
अंत में लव कहते हैं, ‘ओटीटी के इस दौर में ऑडियंस पूछती है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर क्यों देखें? अगर फिल्म के पास इसका जवाब नहीं है तो लोगों को थिएटर तक बुला पाना मुश्किल है। असली टेस्ट यही है कि क्या आपकी कहानी ऑडियंस को सीट से बांधे रखती है। और अगर कहानी सच्ची और असरदार हो, तो बॉक्स ऑफिस अपने आप आता है।'

लव रंजन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स  

  • अजय देवगन और संजय दत्त के साथ एक एक्शन फिल्म शूट कर चुके हैं, जो इस साल रिलीज होगी। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है।
  • मार्च से सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed