{"_id":"6accbbe890a35ad1d70e20da","slug":"harshvardhan-rane-and-john-abraham-saved-kamlesh-sawant-in-the-sets-of-force-3-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश सावंत: 'फोर्स 3' के सेट पर बाल-बाल बचे ‘दृश्यम’ फेम अभिनेता, बताया जॉन और हर्षवर्धन ने कैसे बचाई जान","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
कमलेश सावंत: 'फोर्स 3' के सेट पर बाल-बाल बचे ‘दृश्यम’ फेम अभिनेता, बताया जॉन और हर्षवर्धन ने कैसे बचाई जान
Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM IST
किरण जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: किरण जैन
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM IST
सार
Kamlesh Sawant Interview: ‘दृश्यम’ में इंस्पेक्टर गायतोंडे निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत काफी पॉपुलर हो चुके हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'फोर्स 3' से जुड़ी कई बातें साझा कीं। पढ़िए क्या बोले सावंत...
विज्ञापन
कमलेश सावंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
‘दृश्यम’ में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले कमलेश सावंत अब जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 3’ में नजर आएंगे। कमलेश ने फिल्म के सेट पर हुए एक हादसे का खुलासा किया। एक्शन सीन के दौरान लोहे का ढांचा उनके ऊपर गिरने वाला था। तभी जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे ने उन्हें संभाल लिया। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान, कमलेश ने जॉन के व्यवहार और उनके साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
Trending Videos
कमलेश सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम पर क्या बोले कमलेश
कमलेश सावंत ने बताया कि जॉन अब्राहम दूसरे कलाकारों के सामने भी उनके काम का जिक्र करते थे। वह कहते हैं, ‘जॉन अब्राहम सर बहुत प्यारे इंसान हैं। वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘मारिया’ कर रहे हैं। इस फिल्म में मेरे साथ ‘लक्ष्य’ में काम कर चुके कुछ मराठी कलाकार भी हैं। उनसे जॉन मजाक में कहते हैं कि मैं कमलेश के लिए ‘फोर्स 3’ कर रहा हूं। उनकी ये बातें सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा।’
कमलेश आगे कहते हैं, ‘वह मेरे मुंह पर बोलते हैं कि मैं तेरे लिए यह कर रहा हूं। बाकी किसके लिए कर रहा हूं। वह जो कहते हैं, वह दिखता भी है। इतना प्यारा इंसान मैंने कभी नहीं देखा। जॉन अपने साथ काम करने वाले लोगों को बहुत सम्मान देते हैं।’

कामलेश सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
‘फोर्स 3’ के सेट पर हुई खतरनाक घटना
कमलेश ने फिल्म के सेट पर हुए हादसे के बारे में बताया, ‘एक सीन में गोलीबारी हो रही थी। मैं लोहे के ढांचे पर था। जब मैं नीचे आया, तो वह ढांचा गिर गया। मुझे लगा कि आज तो कुछ हो गया। लेकिन 10-15 सेकंड बाद एहसास हुआ कि मुझे कुछ नहीं हुआ। मैंने इधर देखा तो जॉन अब्राहम सर ने मुझे पकड़ा हुआ था और दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे ने। दोनों ने मुझे पकड़ा हुआ था।’
वह आगे बताते हैं, ‘वह लोहे का ढांचा था। उसका एक हिस्सा मेरे सिर पर गिरने वाला था। उन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उस वक्त मैं बहुत डर गया था। असल में लोहे का ढांचा मेरे सिर पर आने वाला था।’

कब रिलीज होगी फिल्म?
कमलेश सावंत ने बताया कि ‘फोर्स 3’ का एक गाना शूट होना बाकी है। उनके मुताबिक, इसकी शूटिंग नवंबर में हो सकती है। फिल्म की रिलीज को लेकर उन्होंने कहा कि यह अगले साल जनवरी में आ सकती है।