फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   celebrity choosed swadeshx abu jaani and sandeep khosla to slay in oscar awards

ऑस्कर अवॉर्ड में दिखा भारतीय कारीगरी का जलवा, जाना रॉबर्ट्स ने चुनी बुनाई तो प्रितिका ने पहना पारंपरिक हार

Mon, 16 Mar 2026 12:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Mar 2026 12:19 PM IST
सार

Oscar Awards 2026:ऑस्कर अवॉर्ड  में इस बार सेलेब्स ने भारतीय पारंपरिक शिल्प को अपने परिधान में जोड़ा। जाना रॉबर्ट्स ने जहां भारत की बुनाई का सहारा लिया वहीं प्रितिका स्वरूप ने पारंपरिक हार को अपने पहनावे का हिस्सा बनाया। 
 

विज्ञापन
celebrity choosed swadeshx abu jaani and sandeep khosla to slay in oscar awards
जाना रॉबर्ट्स रस्सी, प्रितिका स्वरूप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

98वें ऑस्कर अवॉर्ड की शाम रेड कार्पेट पर कई सितारों ने जलवा बिखेरा। उनकी ड्रेस और लुक्स को देख फैंस काफी उत्साहित भी हैं। मगर इस बार भारतीय शिल्प कौशल भी ऑस्कर तक पहुंच गया। एंटरप्रेन्योर जाना रॉबर्ट्स रस्सी ने पारंपरिक कढ़ाई वाले परिधान को अपनी ऑस्कर ड्रेस के रूप में चुना। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; यहां जानें किस-किसने जीती ऑस्कर की ट्रॉफी
विज्ञापन


किसने डिजाइन की थी ड्रेस?
जाना रॉबर्ट्स रस्सी ने स्वदेश x अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन किए गए परिधान को अपने रेड कार्पेट के लिए चुना। इस ड्रेस के पूरी तरह भारतीय कारीगरों ने बनाया था। जिसमें भारत के वस्त्र शिल्प का शानदार काम देखने को मिला। उन्होंने जो क्रॉप टॉप पहन रखा था। उसमें  हजारों बीड्स, पत्थरों और क्रिस्टल का उपयोग किया गया था। इस खूबसूरत टॉप को बनाने के लिए  सिल्क ब्रोकेड के कपड़े का उपयोग हुआ था। इसे एक खास तरह से बनाया गया जिसमें बुनाई से पहले धागों को बांधकर रंगा जाता है। इसकी कढ़ाई करने में 2000 से अधिक घंटों का समय लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



 

प्रितिका स्वरूप ने चुना पारंपरिक हार 
प्रितिका स्वरूप ने भी एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन अकादमी की व्यूइंग पार्टी में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्वदेश के पारंपरिक हार को चुना। इस हार को बनाने में पन्ना और हीरों का उपयोग हुआ है। गले के चारों और जिप की तरह डिजाइन किया हुआ यह हार बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। यह भारतीय आभूषण शिल्प कौशल का प्रदर्शन को दर्शाता है। फोटोज में देखने पर यह काफी चमकदार और कीमती दिखाई दे रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हार को बनाने में करीब 160 घंटों की मेहनत लगी है। 



क्यों भारत के लिए खास?
98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा चार अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed