{"_id":"69eccfe7aabda1ee0c0b00a5","slug":"cbfc-clears-riteish-deshmukhs-raja-shivaji-with-tow-cuts-child-violence-scene-replaced-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाया गया ये सीन; मांगे गए अहम दस्तावेज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाया गया ये सीन; मांगे गए अहम दस्तावेज
Sat, 25 Apr 2026 08:00 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:00 PM IST
सार
Raja Shivaji Passed From Censor Board: फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में दो कट लगाने को कहा है। बोर्ड ने मेकर्स से जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन
रितेश देशमुख
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म का सेंसर प्रोसेस पूरा हो गया है। यह फिल्म 3 घंटे 15 मिनट और 5 सेकंड लंबी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने मेकर्स को फिल्म में दो बदलाव करने को कहा है। इसके बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है।
विज्ञापन
संजय दत्त
- फोटो : यूट्यूब
बोर्ड ने मेकर्स से मांगे ये दस्तावेज
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'राजा शिवाजी' के लिए सेंसर प्रक्रिया 24 अप्रैल को पूरी हो गई। बोर्ड की जांच समिति ने फिल्म निर्माताओं से डिस्क्लेमर को स्पष्ट शब्दों में बदलने के साथ-साथ उसमें एक वॉयस ओवर भी जोड़ने को कहा।
मेकर्स को 'राजा शिवाजी' टाइटल चुनने के लिए एक स्पष्टीकरण भी देना पड़ा। उनसे फिल्म में इस्तेमाल किए गए सभी ऐतिहासिक संदर्भों के लिए दस्तावेज जमा करने को कहा गया। इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म के डायलॉग और गानों से मेल खाती एक स्क्रिप्ट भी मांगी है।
'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में वाघ नख वाले सीन पर उठे सवाल, रितेश देशमुख ने दिया रिएक्शन; जानें पूरा मामला

जेनेलिया देशमुख
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म में बदलाव करने का सुझाव
बोर्ड ने फिल्म की टीम को आगे निर्देश दिया कि वे फिल्म में दिखाए गए सभी मुख्य घटनाओं के लिए खास तारीखें जोड़ें। उसने उनसे ऐतिहासिक घटनाओं के लिए टेक्स्ट स्लेट्स भी डालने को कहा।

अभिषेक बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म में लगा कट
बोर्ड ने फिल्म में दो कट लगाने को कहा है। एक छोटे लड़के का गला काटे जाने वाले दृश्यों को हटाकर उनकी जगह कोई दूसरा सही दृश्य लगाने को कहा। जिन दृश्यों में आवाज नहीं थी, उनमें आवाज जोड़ने को कहा गया।

फरदीन खान
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
ख्याल रहे कि 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म की स्टारकास्ट में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते और जितेंद्र जोशी भी शामिल हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।