फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Canadian Prime Minister Justin Trudeau attends Diljit Dosanjh concert Sharing a picture of their meet

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Mon, 15 Jul 2024 09:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Jul 2024 09:31 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को दिलजीत दोसांझ से कनाडा के ओंटारियो के डाउनटाउन टोरंटो स्थित रोजर्स सेंटर स्टेडियम में मुलाकात की। जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Canadian Prime Minister Justin Trudeau attends Diljit Dosanjh concert Sharing a picture of their meet
दिलजीत दोसांझ, जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एक्स@Justin Trudeau

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विदेशों में भी उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट का जलवा ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की है। जस्टिन ट्रूडो ने पंजाबी गायक से रविवार को कनाडा के ओंटारियो के डाउनटाउन टोरंटो स्थित रोजर्स सेंटर स्टेडियम में मुलाकात की। कनाडा के पीएम ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

जस्टिन ट्रूडो ने साझा की तस्वीर
दिलजीत दोसांझ का कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मिलने की खबर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात दोसांझ के शो से कुछ घंटे पहले हुई थी। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत दोसांझ के साथ तस्वीर भी खिंचवाईं, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट के साथ साझा किया है।

तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'दिलजीत दोसांझ को उनके शो से पहले शुभकामनाएं देने के लिए रोजर्स सेंटर में पहुंचा।' तस्वीर में दोनो गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रूडो ने आगे लिखा, कनाडा एक महान देश है, जहां पर पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी ताकत नहीं है। यह हमारी सुपर पावर है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed