फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Call Me Bae artists Ananya Panday Varun Sood Vihaan Samat and Muskkaan Jaferi seen traveling in Mumbai Metro

Call Me Bae: मुंबई मेट्रो में सफर करती दिखीं अनन्या पांडे, 'कॉल मी बे' के अन्य कलाकार भी रहे मौजूद

Wed, 04 Sep 2024 09:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 04 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'कॉल मी बे' का प्रमोशन कर रही हैं। इस क्रम में वह अपनी टीम के साथ मुंबई मेट्रो में सफर करती नजर आई हैं, ये यात्रा सीरीज के प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा है। 

विज्ञापन
Call Me Bae artists Ananya Panday Varun Sood Vihaan Samat and Muskkaan Jaferi seen traveling in Mumbai Metro
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस दौरान अलग-अलग तरीकों से इसका प्रमोशन कर रही हैं। इस क्रम में बुधवार को वह मुंबई मेट्रो में सफर करती नजर आईं। अभिनेत्री को इस तरह से यात्रा करते देख उनके फैंस काफी हैरान हैं। अभिनेत्री अपनी आगामी सीरीज के सह-कलाकारों के साथ मेट्रो के सफर का आनंद लेती दिखीं। अभिनेत्री के साथ उनके सह-कलाकार वरुण सूद, विहान समत, गुरफतेह पीरजादा और मुस्कान जाफरी भी थे। सभी कलाकार वेस्टर्न एक्सप्रेस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो लाइनों से यात्रा कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुंबई मेट्रो में सफर करती दिखी 'कॉल मी बे' की टीम
इस दौरान अनन्या ने जीं और डेनिम क्रॉप टॉप पहना था। इस दौरान वह सह-कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए फोटो खिंचाती नजर आईं। अभिनेत्री के साथ सभी अन्य कलाकार भी इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। सभी एक दूसरे के साथ का काफी आनंद उठा रहे थे। मेट्रो का यह सफर उनकी इस सीरीज के प्रमोशन का ही एक हिस्सा है। इस दौरान अभिनेत्री शो के पोस्टर के सामने भी पोज देती नजर आईं। 
विज्ञापन

लंबे समय बाद दिखीं अनुष्का, कूल लुक से जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है निर्देशन
अनन्या पांडे की इस सीरीज को कॉलिन डी'कुन्हा ने निर्देशित किया है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली है। शो में अरबपति औ फैशन को लेकर जागरुक रहने वाली बे  को उसके परिवार द्वारा त्याग दिया जाता है, जिसके बाद वह जीवन को कैसे आगे बढ़ाती है, ये इस सीरीज में दिखाया जाएगा। बे एक शानदार और आलीशान जीवन जी रही होती है, लेकिन जब उसका परिवार उसे त्याग देता है, तो उसकी ये ग्लैमरस दुनिया अचानक से ढह जाती है। अब, मुंबई में, बे को अब खुद का ख्याल रखना होगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)



इस बार एक स्टेप और बढे़गा एक्साइटमेंट का लेवल, बिग बॉस 18 में नजर आएंगे ये सितारे?
6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी सीरीज 
ट्रेलर में बे के अपने नए हकीकत को अपनाने के प्रयासों को दिखाया गया है। सार्वजनिक परिवहन से लेकर मुंबई में एक पत्रकार के चुनौतीपूर्ण जीवन तक, उसके संघर्षों को सीरीज में दिखाया जाएगा। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। 'कॉल मी बे' का प्रीमियर 6 सितंबर को प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा। इसमें अनन्या के अलावा वीर दास, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी नजर आने वाले हैं।

Controversial Indian Web Series: इन वेब सीरीज का विवादों से जुड़ा नाता, लोगों ने जमकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed