ब्रिटिश यूट्यूबर केएसआई पर चला ‘धुरंधर’ का जादू, ‘FA9LA’ गाने पर किया डांस; इंडियन क्रिकेटर से की खास मुलाकात
YouTuber KSI Perform Dance To Dhurandhar Song: फिल्म ‘धुरंधर’ का एक गाना ‘FA9LA’ सोशल मीडिया पर अब भी खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर सेलिब्रिटीज भी रील्स बना रहे हैं। हाल ही में पॉपुलर ब्रिटिश यूट्यूबर ने भी इस गाने पर डांस किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के एक गाने ‘FA9LA’ का जादू देश ही नहीं विदेशों में भी चल रहा है। हाल ही में एक पॉपुलर ब्रिटिश यूट्यूबर भी इस गाने का खुमार चढ़ गया। सोशल मीडिया पर इसी गाने पर डांस करते हुए यूट्यूबर केएसआई का वीडियो वायरल है। साथ ही एक यंग इंडियन क्रिकेटर से भी इस यूट्यूबर ने एक खास मुलाकात की है।
भारत आकर किया ‘FA9LA’ गाने पर डांस
हाल ही में ब्रिटिश यूट्यूबर केएसआई भारत आए हैं। वह चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वीडियो शूट और ब्रांड प्रमोशन वह करेंगे। इस बीच इस यूट्यूबर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘FA9LA’ पर डांस कर रहे हैं। गाने के वायरल डांस स्टेप्स केएसआई ने बखूबी किए हैं, इसमें उनके दोस्त भी उनका साथ निभाया है।
विज्ञापन विज्ञापन
अपने इंस्टाग्राम पर ही ब्रिटिश यूट्यूबर केएसआई ने इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। शुभमन गिल के साथ साझा की गई तस्वीरों पर केएसआई ने कैप्शन लिखा, ‘फन टाइम।’ इन तस्वीरों में केएसआई और शुभमन गिल हंसी-मजाक के अंदाज में नजर आ रहे हैं।
कौन है यूट्यूबर केएसआई?
यूट्यूबर केएसआई एक रैपर, बॉक्सर और एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह गेमिंग कंटेंट पर कॉमिक अंदाज में वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ही लगभग 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर लगभग 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं।