Yash Raj Films: मोहब्बत की दास्तां बताने को ब्रिटेन रेलवे और यश राज फिल्म्स ने मिलाया हाथ, DDLJ जैसी है कहानी
Yash Raj Films: साल 2025 में आधुनिक रेलवे के 200 साल पूरे हो रहे हैं, जिस मौके पर ब्रिटेन रेलवे और यश राज फिल्म्स ने सांस्कृतिक उत्सव मनाने की घोषणा की है। इसमें इन दोनों ने प्यार और विविधता का संदेश देने का फैसला किया है, जिसमें ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ फिल्म मुख्य केंद्र में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश राज फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म के कई सीन यूके में शूट किए गए थे, जिसमें रेल यात्रा वाले रोमांस को भी दिखाया गया था। इसी से संबंधित ब्रिटेन रेलवे और यशराज फिल्म ने हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर….
'डीडीएलजे' फिल्म थीम पर होगा यह गाना रिलीज
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के कई सीन को यूके में शूट किया गया था, जिसके एक सीन में यूके का किंग्स क्रॉस रेलवे स्टेशन भी दिखाया गया था। इस स्टेशन पर शाहरुख खान और काजोल फिल्म में पहली बार मिले थे। वैलेंटाइन डे के मौके पर ब्रिटेन रेलवे और यशराज फिल्म ने सांस्कृतिक सहयोग की घोषणा की, जिसमें यश राज फिल्म्स 'डीडीएलजे' फिल्म का एक संगीत रूपांतरण कर रहा है, जिसका शीर्षक है- ‘कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल’। इसे 29 मई 2025 को मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में रिलीज किया जाएगा और 21 जून तक चलाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: माफी भी मांगी तो अकड़ के साथ, रणवीर बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा, मुझे मजाक करना नहीं आता
आखिर क्या है इस गाने की पटकथा
कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल, एक अंग्रेजी भाषा का संगीत है, जिसका निर्देशन डीडीएलजे फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। इसका किरदार डीडीएलजे के सिमरन से प्रभावित है, जो एक युवा ब्रिटिश भारतीय महिला की कहानी है, जिसमें वह भारत में एक अपने एक पारिवारिक मित्र से अरेंज मैरिज के रूप में सगाई कर लेती है। हालाँकि, कहानी में असली मोड़ उस वक्त आता है, जब उसे रोजर नामक एक ब्रिटिश व्यक्ति से प्यार हो जाता है। इस गाने का मुख्य उद्देश्य है, ईस्ट और वेस्ट के संस्कृतियों के मिश्रण को दिखाना। यह संगीत विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी द्वारा दिया गया है। इसका गीत और पुस्तक, नेल बेंजामिन द्वारा दिया गया है। इसके गाने के लिए कोरियाग्राफर के रूप में रॉब एशफोर्ड और श्रुति मर्चेंट शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: MAMI Select: 'मामी सेलेक्ट' के लिए चार फिल्मकारों का चयन, आईफोन से बनाएंगे फिल्में
विविधता को दिखाने का प्रयास
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म डीडीएलजे जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब ब्रिटेन रेलवे और यशराज फिल्म द्वारा इसे विविधता और एकजुटता में दिखाने का प्रयास कर रहा है। ‘रेलवे 200’ की कार्यकारी निदेशक सुजैन डोनेली कहती हैं, "हम यशराज फिल्म्स के साथ साझेदारी करके और दुनिया भर में रेल के स्थायी रोमांस और कनेक्शन की शक्ति का जश्न मनाकर बहुत खुश हैं। रेलवे ने लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को प्रेरित किया है और हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में मदद की है।