फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Brad Pitt Formula one will be released on this day teaser poster out Joseph Kosinski

Formula One: ब्रैड पिट की ‘फॉर्मूला 1’ इस दिन होगी रिलीज, टीजर पोस्टर हुआ जारी

Sat, 06 Jul 2024 10:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 06 Jul 2024 10:12 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट की आगामी फिल्म ‘फॉर्मूला 1’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। 

 

विज्ञापन
Brad Pitt Formula one will be released on this day teaser poster out Joseph Kosinski
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अभिनीत आगामी फिल्म ‘फॉर्मूला 1’ की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। शुक्रवार को एप्पल ओरिजिनल फिल्म ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि फिल्म का नाम ‘एफ1’ है। इसके अलावा फिल्म का एक टीजर पोस्टर भी जारी किया गया। वहीं, रविवार को फॉर्मूला 1 ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स में फिल्म की एक झलक भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


रिलीज डेट भी आई सामने
फिल्म के टीजर पोस्टर जारी करने के साथ ही इसके रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। वार्नर ब्रदर्स ने ‘एफ 1’ को उत्तरी अमेरिका में 27 जून, 2025 और 25 जून 2025 को विदेशों में रिलीज करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

Ranveer Singh Birthday: बचपन से ही जुनूनी थे रणवीर, बॉलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ ली एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एफ 1’ के बारे में
इस फिल्म में अभिनेता पिट एक पूर्व ड्राइवर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, जो ग्रिड पर अपनी टीम एपीएक्सजीपी में अपने साथी (डैमसन इदरीस द्वारा अभिनीत) के साथ ‘फॉर्मूला 1’ में वापसी करते हैं। फिल्म की शूटिंग वास्तविक ग्रैंड प्रिक्स के दौरान की जा रही है। फिल्म में केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, टोबियास मेंजीज, सारा नाइल्स, किम बोडनिया और सैमसन कायो अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
Vishwambhara: जल्द आएगा 'विश्वंभरा' का टीजर, चिरंजीवी के लुक पर भी आया बड़ा अपडेट

‘फॉर्मूला 1’ और ‘एफ 1’ ने मिलकर किया निर्माण
फिल्म निर्माता कोसिंस्की ने जेरी ब्रुक हाइमर और जेरी ब्रुकहाइमर फिल्म्स के चैड ओमान के साथ मिलकर इस फीचर का निर्देशन और निर्माण किया है। यह फिल्म फॉर्मूला 1 और एफ 1 समुदाय के सहयोग से बनाई गई है, जिसमें दस ‘एफ 1’ टीमें और उनके ड्राइवर, एफआईए और रेस प्रमोटर शामिल हैं।वहीं,  कॉपर के सीईओ पेनी थो ने कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया है। 
Anant Radhika Sangeet: अनंत और राधिका के संगीत समारोह में पहुंचे फिल्म जगत के दिग्गज सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed