{"_id":"6b0a4b331e407cfafd077d6e","slug":"box-office-collection-yeh-prem-mol-liya-gunmaaster-g9-opening-day-ramayana-enter-1000-cr-club-india-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'ये प्रेम मोल लिया' ने 'गन मास्टर जी9' को छोड़ा पीछे, भारत में 'रामायण' ने कमाए 1000 करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'ये प्रेम मोल लिया' ने 'गन मास्टर जी9' को छोड़ा पीछे, भारत में 'रामायण' ने कमाए 1000 करोड़
Sat, 28 Nov 2026 09:02 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:02 AM IST
सार
- आयुष्मान-शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज हुई है।
- इसी दिन थिएटर्स में इमरान हाशमी और जेनेलिया की फिल्म ने भी दस्तक दी।
- इनके अलावा तीन और फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉक्स ऑफिस पर 27 नवंबर शुक्रवार को 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' दो नई फिल्में रिलीज हुईं। दोनों ही मूवी को लोगों से मिली झूली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, पहले से ही तीन फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिसमें 'रामायण', धनुष की 'ओम' और 'गॉडजिला' शामिल है।
ऐसे में अब इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म ने जहां 1000 करोड़ कमा लिए हैं, वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'ओम' जैसी फिल्मों की कमाई में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना बिजनेस किया।

Trending Videos
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
'रामायण' ने भारत में कमाए 1000 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने अपने 23वें दिन भी करोड़ों रुपये की कमाई की। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिनों में भारत में 992.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं 23वें दिन फिल्म ने 8.45 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 1000.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का भारत ग्रॉस 1185 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1790 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
सिर्फ इतना ही नहीं, 'रामायण' ने दुनियाभर में कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म अब तीसरे नंबर पर आ गई है। इससे आगे अब बस 'धुरंधर 2' और 'दंगल' है।

ये प्रेम मोल लिया फिल्म रिव्यू
- फोटो : साभार@imdb
'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग
- शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की।
- सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
- वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये हो गया है।
- अब देखना होगा कि वीकेंड पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
गनमास्टर जी9
- फोटो : यूट्यूब
'गन मास्टर जी9' की कैसी हुई शुरुआत?
- 'गनमास्टर जी9' ने भी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत की।
- सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
- पहले दिन की कमाई के लिहाज से फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से पीछे रह गई है।
- वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये हुआ।
फिल्म ओम रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कितनी हुई कमाई?
जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सीमित कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन करीब 27 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 4.80 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 4.97 करोड़ रुपये हो गया है।
'ओम' की कमाई में आई गिरावट
'ओम' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन करीब 2.20 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 113.63 करोड़ रुपये हो गया है।