फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म,जानें 'नई नवेली' और 'प्रहार' का कलेक्शन

Wed, 21 Oct 2026 10:51 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:51 AM IST
सार

Box Office Collection: दशहरा की छुट्टी का सबसे ज्यादा जिस फिल्म को फायदा हुआ है वह रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' है। इस मूवी ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खबर में पढ़िए बाकी फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। दूसरी तरफ यामी गौतम की 'नई नवेली', राजकुमार राव की 'प्रहार' और विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' की कमाई में भी दशहरे के मौके पर बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 45.55 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 337 करोड़ और विदेशी बाजारों में 204 करोड़ रुपए रहा। इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में 541 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह 'धुरंधर 2' और 'दृश्यम 3' के बाद साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
19वें दिन कितनी हुई 'दृश्यम 3' कमाई?
  • अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तीसरे सोमवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के 19वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला।
  • मंगलवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 357 करोड़ रुपए हो गई है।
  • वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 556.22 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' की कमाई में आया उछाल
यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 4 करोड़ और रविवार को 4.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 2.65 करोड़ रुपए रह गई थी।

वहीं, मंगलवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपए कमाए। यह सोमवार के मुकाबले करीब 64 प्रतिशत ज्यादा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का पांच दिनों का भारतीय नेट कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.68 करोड़ रुपए हो गया है।

Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
'प्रहार' ने पांचवें दिन कमाए 3.30 करोड़ रुपए
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' भी 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके बाद शनिवार को 3.15 करोड़ और रविवार को 3.65 करोड़ रुपए कमाए। सोमवार को फिल्म की कमाई गिरकर 2 करोड़ रुपए रह गई थी।

हालांकि, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 65 प्रतिशत का उछाल आया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 19.51 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया है।

Box Office Collection Jailer 2 Worldwide 3rd biggest Indian hit of 2026 Nayyi Navelli Prahaar Drishyam 3
'राणाबाली' - फोटो : इंस्टाग्राम
'राणाबाली' ने पांच दिनों में कमाए इतने करोड़
  • विजय और रश्मिका की फिल्म 'राणाबाली' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।
  • 16 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।
  • इसके बाद शनिवार को 7.30 करोड़ और रविवार को 7.50 करोड़ रुपए कमाए।
  • सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 5.40 करोड़ रुपए रह गया था।
  • मंगलवार को इसकी कमाई में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20 अक्टूबर को 6.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
  • इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपए हो गया है।
  • वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 52.40 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed