फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bougainvillea OTT Release date Fahadh Faasil and jyothirmayi movie streams on sonyliv

Bougainvillea OTT Release: फहद फासिल की ‘बोगनवेलिया’ ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

Bougainvillea OTT Release: अभिनेता फहद फासिल की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बोगनवेलिया’ ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, आइए जानते हैं फिल्म कब और कहा स्ट्रीम होगी?

विज्ञापन
Bougainvillea OTT Release date Fahadh Faasil and jyothirmayi movie streams on sonyliv
बोगनवेलिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ इंडियन अभिनेता फहद फासिल अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। अभिनेता के अभिनय को फिल्म में काफी सराहनाएं मिल रही हैं। अब उनकी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ज्योतिर्मयी ने रीथू, फासिल ने एसीपी डेविड कोशी और कुंचाको बोबन ने डॉ. रॉयस थॉमसम की भूमिका निभाई है। ओटीटी पर आने से पहले यह फिल्म 17 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन


कब और कहां रिलीज होगी ‘बोगनवेलिया’?
फहद फासिल की फिल्म बोगनवेलिया 13 दिसंबर 2024 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, "सच्चाई आप तक पहुंचने में 1 दिन बाकी है! ‘बोगनवेलिया’ 13 दिसंबर से केवल सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।"
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू ने मात्र 32 दिन में शूट किया क्लाइमैक्स सीन, प्रोड्यूसर बोले- ‘कोई एक्टर इतनी मेहनत नहीं करता’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है ‘बोगनवेलिया’ की कहानी?
फिल्म ‘बोगनवेलिया’ की कहानी एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक दुर्घटना के बाद बिखर जाती है, जिससे रीथू को भूलने की बीमारी हो जाती है। इसके बाद यह जोड़ा अपने जीवन को फिर से बनाने के लिए संघर्ष करता है। केरल में पर्यटकों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की जांच के दौरान, एसीपी कोशी उनके घर पहुंचते हैं, क्योंकि रीथू उनकी मुख्य संदिग्ध बन जाती है और कहानी एक नया मोड़ लेती है।

‘बोगनवेलिया’ की कास्ट 
फिल्म के कलाकारों में ‘रीथू’ की भूमिका में ज्योतिर्मयी, ‘एसीपी डेविड कोश’ की भूमिका में फहद फासिल, ‘डॉ. रॉयस थॉमस’ की भूमिका में कुंचाको बोबन शामिल हैं। वहीं, शराफ यू धीन, वीना नंदकुमार, शोबी थिलाकन, अमला रोज कुरियन, निस्थर सैत भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन अमल नीरद और लाजो जोस ने किया है।
Chikitu Vibe Song Release: रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'कुली' का गाना 'चिकिटु वाइब' रिलीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed