Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 के किसी भी प्रतियोगी ने सना की जीत पर नहीं दी बधाई, साई की गर्लफ्रेंड ने दी सफाई
सना के प्रशंसकों ने स्टेज पर न जाने और अभिनेत्री को उनकी जीत की बधाई न देने के लिए साई केतन राव सहित सभी प्रतियोगियों को फटकार लगाई। अब साई केतन राव की गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर ने इस पर सफाई दी है।
विस्तार
सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जिससे उनके प्रशंसक और फॉलोअर्स बेहद खुश हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के फैंस हर छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिसमें सना की जीत पर प्रतियोगियों की प्रतिक्रिया भी शामिल है।
सना के प्रशंसकों ने स्टेज पर न जाने और अभिनेत्री को उनकी जीत की बधाई न देने के लिए साई केतन राव सहित सभी प्रतियोगियों को फटकार लगाई। अब साई केतन राव की गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर खुलासा किया कि वहां क्या हुआ और सना को उनकी जीत के लिए बधाई देने के लिए कोई भी मंच पर क्यों नहीं गया।
अपने एक्स हैंडल पर बात करते हुए, शिवांगी ने खुलासा किया कि उन सभी को अपनी जगहों से न हिलने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे क्योंकि निर्माता सना की जीत के रिएक्शन को कैप्चर करना चाहते थे। शिवांगी ने यह भी कहा कि आज मंच पर कोई नफरत नहीं थी।
Before more hate tweets go around. Just wanna tell Everybody was told not to get up and go on stage bcoz they wanted to capture her reaction after the win. Only family will go wer the clear instructions.
— Shivangi Khedkar (@KhedkarShivangi) August 2, 2024
there was no hate on stage today!!!!
शिवांगी ने लिखा, "इससे पहले कि और अधिक नफरत भरे ट्वीट्स फैलें। बस इतना बताना चाहती हूं कि सभी को कहा गया था कि वे उठकर स्टेज पर न जाएं क्योंकि वे जीत के बाद सना के रिएक्शन को कैप्चर करना चाहते थे। केवल परिवार वालों को ही जाने का निर्देश दिया गया था। आज स्टेज पर कोई नफरत नहीं थी।" बता दें कि साई केतन राव शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल थे। हालांकि, उन्हें चौथे स्थान पर बाहर होना पड़ा, जिसके बाद रणवीर शौरी, नैजी और सना मकबूल टॉप तीन कंटेस्टेंट बने और आखिरकार सना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।