फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor announces his new film Shrimaan Bharat also gave information on his upcoming movies

Boney Kapoor: बोनी ने लॉन्च किया सिने सृष्टि का पोस्टर, बताया 'मिस्टर इंडिया 2' नहीं बल्कि ये होगी अगली फिल्म

Fri, 06 Sep 2024 06:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने अपनी नई फिल्म 'श्रीमान भारत' का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो करीब पांच से छह फिल्मों पर काम करने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Boney Kapoor announces his new film Shrimaan Bharat also gave information on his upcoming movies
बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बोनी कपूर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'श्रीमान भारत' है। बोनी कपूर ने इसका एलान सिने टॉकीज के दूसरे संस्करण के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि सभी लोग अपने समाज के लिए योगदान देने का संकल्प लें। बता दें कि बोनी कपूर ने दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाले सिने टॉकीज के पोस्टर और थीम को भी लॉन्च किया। इस बार इसकी थीम 'वुड्स टू रूट्स' रखी गई है। 

विज्ञापन


Alia Bhatt: आलिया और रणबीर की प्रपोजल वाली तस्वीर देख रोने लगे थे रणवीर सिंह, अभिनेत्री भी हो गई थीं हैरान

विज्ञापन

Boney Kapoor announces his new film Shrimaan Bharat also gave information on his upcoming movies
बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोनी कपूर ने कहा कि फिलहाल वो 'श्रीमान भारत' को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर तक फिल्म से जुड़ी कुछ चीजों को सामने लाया जा सकता है। बोनी ने कहा कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जो भारतीय इतिहास और संस्कृति की समझ बना सकता है। उन्होंने बताया कि वो एक पौराणिक फिल्म भी बना रहे हैं। 

KBC 16: मनु भाकर ने शाहरुख को बताया 'किंग ऑफ रोमांस', बिग बी बोले- हमने भी प्यार मोहब्बत किया है फिल्मों में

विज्ञापन

Boney Kapoor announces his new film Shrimaan Bharat also gave information on his upcoming movies
बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी अन्य फिल्मों पर बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि वो नो एंट्री 2 और मॉम 2 पर काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा दो तमिल फिल्मों पर भी काम करना है। उन्होंने कहा कि करीब पांच से छह फिल्में पाइपलाइन में हैं। बोनी ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी आगामी फिल्मों के विषय ऐसे हैं, जिनमें समाज को बेहतर बनाने की गुंजाइश है। मालूम हो कि सिने टॉकीज एक ऐसा सांस्कृतिक सम्मेलन है, जिसमें देशभर के सिनेमा से जुड़े अलग-अलग उद्योगों का जश्न मनाया जाता है। इसे संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया जाता है, जिससे जुड़ने के लिए बोनी कपूर ने आभार भी जताया।

Superboys of Malegaon: क्या फिल्म बना पाएंगे मालेगांव के लड़के? ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed