फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bomb Threat At Ajith Kumar Chennai Residence After Investigation Police Called It Rumors

रजनीकांत और धनुष के बाद अब अभिनेता अजित कुमार के घर पर बम की धमकी, पुलिस ने जांच के बाद दी यह जानकारी

Tue, 11 Nov 2025 06:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 11 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

Bomb Threat To Ajith Kumar: तमिल अभिनेता अजित कुमार के घर पर बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद इसको लेकर अपना बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Bomb Threat At Ajith Kumar Chennai Residence After Investigation Police Called It Rumors
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार के घर पर बम की धमकी मिली है। अभिनेता के चेन्नई के इंजम्बक्कम स्थित आवास पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बम की धमकी दी गई। इसके बाद अब इलाके की पुलिस हरकत में आ गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने परिसर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। अभी तक अधिकारियों ने धमकी भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद बताया अफवाह
पुलिस अधिकारियों ने अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ईस्ट कोस्ट रोड स्थित अजित कुमार के घर पर एक बम निरोधक दस्ते को तैनात किया। तलाशी अभियान कुछ घंटों तक चला, जिसमें कर्मियों ने अभिनेता और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की। हालांकि, तलाशी लेने के बाद पुलिस ने इसे एक अफवाह घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अरुण विजय को भी मिली थी ऐसी धमकी
हाल ही में इसी तरह की बम की धमकी अभिनेता अरुण विजय को भी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी कार्यालय को हाल ही में एक अज्ञात व्यक्ति का ईमेल मिला था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अरुण विजय के एक्कट्टुथंगल स्थित आवास पर बम रखा गया है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः तमिल अभिनेता अरुण विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

लगातार सेलेब्स को मिल रही धमकियों के बाद पुलिस ने तेज की जांच
लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद अब पुलिस ने इनके सोर्स का पता लगाना शुरू कर दिया है। अक्तूबर में संगीतकार इलैयाराजा के टी नगर स्टूडियो को भी एक फर्जी बम अलर्ट का निशाना बनाया गया था, जिससे ऐसी घटनाओं से प्रभावित होने वाले हाई-प्रोफाइल लोगों की बढ़ती सूची में एक और नाम जुड़ गया। इसके अलावा रजनीकांत, धनुष, विजय, त्रिशा और नयनतारा सहित अन्य प्रमुख हस्तियों को भी कथित तौर पर इसी तरह की धमकियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed