Zeenat Aman: रुडयार्ड किपलिंग की 'IF' को लेकर जीनत अमान की राय, स्कूल के दिनों में पढ़ी थी कविता
Rudyard Kipling Poem If: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक ब्लैक एंड व्हाइट मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ जीनत ने प्रसिद्ध कवि रुडयार्ड किपलिंग की कविता 'इफ' के बारे में खास बात बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीनत ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर का मोशन वीडियो शेयर किया। इसके साथ जीनत ने कैप्शन में लिखा, 'महान लेखकों की खूबसूरती यही है कि वे एक सार्वभौमिक राग छेड़ सकते हैं और शायद आपको जीवन का एक रोड मैप भी दे सकते हैं।'
जीनत ने आगे लिखा, 'मैंने पहली बार रुडयार्ड किपलिंग की 'इफ' एक स्कूली छात्रा के रूप में पढ़ी थी, लेकिन उस समय इसकी गहराई मेरे लिए समझना मुश्किल था। जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मैंने पाया कि मैं इन कविताओं की ओर लौट रही हूं। किपलिंग के शब्दों में मुझे एक सह-अभिभावक मिला, जिसकी मुझे बहुत कमी महसूस होती थी। मुश्किल समय हम सभी के लिए आता है और ऐसे क्षणों में मानवता के उच्च आदर्शों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।
जीनत ने आगे लिखा, 'पिछले हफ्ते मैंने इस कविता के साथ @zanuskiके स्टूडियो में थोड़ा समय बिताया। अगर आपको थोड़ी प्रेरणा या थोड़ी सांत्वना की जरूरत है... तो पेश है इस क्लासिक का मेरा प्रस्तुतीकरण।
जीनत अमान का करियर मॉडलिंग से शुरू हुआ। इसके बाद जीनत ने 1971 में देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने 'यादों की बारात', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'डॉन' जैसी सफल फिल्मों से अभिनय किया। हाल ही में जीनत वेब सीरीज 'द रायल्स' में नजर आई थीं। 'द रॉयल्स' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना ने किया है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान सामत, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Sharvari Wagh: यशराज की फिल्म में साथ नजर आएंगे शारवरी-अहान! अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म में दिखेगी जोड़ी