फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman says you associate me with western glam but I am desi shares throwback photo in traditional wear

Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान

Sat, 15 Apr 2023 04:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:15 PM IST
सार

जीनत अमान ने वेस्टर्न ग्लैमर का विरोध करते हुए पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीर साझा की। साथ ही फैंस के साथ अपना पसंदीदा खाना भी साझा किया।

विज्ञापन
Zeenat Aman says you associate me with western glam but I am desi shares throwback photo in traditional wear
जीनत अमान - फोटो : insta

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं जीनत अमान ने जब से इंस्टाग्राम डेब्यू किया है, तब से वह अपने फैंस के साथ कई तरह की कहानियां और किस्से के साथ राय साझा करती हैं। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में जीनत अमान ने वेस्टर्न ग्लैमर का विरोध करते हुए पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीर साझा की। साथ ही फैंस के साथ अपना पसंदीदा खाना भी साझा किया।

विज्ञापन

Zeenat Aman says you associate me with western glam but I am desi shares throwback photo in traditional wear
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

आज जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर नीले रंग का कुर्ता पहने और बिंदी लगाए अपनी प्यारी तस्वीर साझा की और बताया कि वह कैसे वेस्टर्न ग्लैम से जुड़ी हैं, लेकिन असल में वह देसी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'कपड़े ही वह सब नहीं होते, जो औरत को बनाते हैं या उनके बारे में बताते हैं। आप मुझे वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ सकते हैं, लेकिन मैं उतनी ही देसी हूं और मेरी डाइट भी देसी ही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं दुनिया में कहां घूम रही हूं, दो दिनों के अंदर मुझे घर के खाने की याद आने लगती है और मैं एक भारतीय रेस्टोरेंट की तलाश में निकल जाती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)



Hera Pheri 3: ये लोग कौन हैं? 'हेरा फेरी 3' से बतौर निर्देशक हटाए जाने की मांग और ट्रोलिंग पर बोले फरहाद सामजी

विज्ञापन
विज्ञापन

Zeenat Aman says you associate me with western glam but I am desi shares throwback photo in traditional wear
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में भी बात की और लिखा, 'दाल चावल और खिचड़ी मेरा पसंदीदा खाना है। पापड़ और अचार किसी भी लंच के साथ परोसे जाते हैं और साउथ इंडियन में मुझे डोसा सबसे ज्यादा पसंद है। मैं काजू कतली को कभी न नहीं कह सकती और मैं इसलिए ज्यादा खुश हूं कि यह आम का मौसम है। मेरे कमरे में हमेशा खाने के लिए कुछ नमकीन चीजें रखी रहती हैं।'

Ayan Mukerji: 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, जल्द फिल्म पर शुरू करेंगे काम

विज्ञापन

Zeenat Aman says you associate me with western glam but I am desi shares throwback photo in traditional wear
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही जीनत अमान ने अपने फैंस से भी उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा। उन्होंने लिखा, भारत बहुत ही विविध है। मैं अभी भी नए व्यंजनों को खोज रही हूं। कृपया अपने पसंदीदा खाने और स्थान का मुझे आईडिया दें। मैं शाकाहारी हूं। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर कमेंट कर कई फैंस ने अपना फेवरेट खाना बताया और अभिनेत्री को नए डिश के नाम बता कर खाने की सलाह दी। मनीषा कोइराला ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'घर का बना खाना सबसे अच्छा होता है। खासकर मेरी मां का बना खाना।'

जैकलीन फर्नांडीज ने हॉट तस्वीरों से बढ़ाई गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed