फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zeenat aman reveals she emptied her wallet into a busker hat in Italy as he played yaadon ki baaraat music

Zeenat Aman: जब जीनत अमान ने इटली में सुनी थी 'यादों की बारात' की मधुर धुन, एक्ट्रेस ने लुटा दिए थे सारे पैसे

Tue, 13 Jun 2023 02:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 13 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

जीनत अमान ने एक बार फिर पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि एक बार इटली में उन्होंने जब 'यादों की बारात' की मधुर धुन सुनी थी तो उन्होंने अपने सारे पैसे लुटा दिए थे।

विज्ञापन
zeenat aman reveals she emptied her wallet into a busker hat in Italy as he played yaadon ki baaraat music
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकार जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्ट्राग्राम डेब्यू करने के बाद वह अक्सर फैंस के साथ हिंदी सिनेमा में उनके करियर से जुड़ी पुरानी यादगार यादें साझा करती रहती हैं। आज एक बाद फिर अभिनेत्री ने अपने यादों का पिटारा खोला और खुद से जुड़े एक नए किस्से से फैंस को रूबरू करवाया। अभिनेत्री को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है और इस समय वह गोवा के हसीन नजारों का लुत्फ उठा रही हैं।

विज्ञापन

zeenat aman reveals she emptied her wallet into a busker hat in Italy as he played yaadon ki baaraat music
जीनत अमान - फोटो : social media

अपनी पोस्ट को शुरू करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि गोवा में एक व्यस्त दोपहर के भोजन के बाद, परिवार के साथ और हाथ में एक ग्लास वाइन। अभिनेत्री ने लिखा कि उनका सबसे पसंदीदा शौक घूमना है और वह बेहद कम समय में खुद को इसके लिए तैयार कर लेती हैं, इस उम्मीद के साथ कि उन्हें वहां जाना है, घूमना है और बहुत कुछ देखना है।

Javed Akhtar: नौ पैग पीकर नौ मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था यह रोमांटिक गाना, गायक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

zeenat aman reveals she emptied her wallet into a busker hat in Italy as he played yaadon ki baaraat music
जीनत अमान - फोटो : social media

जीनत ने बताया कि जवानी में उनके यह रणनीति उनके लिए बेहद कामगार रहती थी। उन्होंने कहा कि अब यह मुझे अपने बच्चों के साथ दुनिया देखने की इच्छा को और मजबूत बनाती है, लेकिन समय के साथ अब मेरी इन रणनीतियों में बदलाव आया है और मैं कुछ आलसी सी हो गई हूं।

Shahrukh Khan: शाहरुख से फैन ने पूछा- खाना खाया क्या? किंग ने दिया मजेदार जवाब, स्विगी की एंट्री ने लूटी महफिल


 
विज्ञापन

zeenat aman reveals she emptied her wallet into a busker hat in Italy as he played yaadon ki baaraat music
जीनत अमान - फोटो : social media

अपनी यात्रा का एक किस्सा साझा करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि साल 2005 में वह अपने बेटे के साथ इटली एक क्रूज में शामिल होने गई थीं। कई जगह घूमने के बाद वह एक कैफे में गईं, जहां एक कोने में एक इटालियन अकॉर्डियन बजा रहे थे। जैसे ही उन्होंने कुछ खाने की कोशिश की, तभी उन्होंने 'यादों की बारात' फिल्म की एक मधुर धुन बजाई, जिससे वह इंप्रेस हो गईं और उन्होंने अपना पूरा पर्स भेंट के रूप में उनकी टोपी में खाली कर दी। आज तक अभिनेत्री को यकीन है कि इटालियन ने उन्हें पहचाना नहीं, वह कैफे में आने वाले भारतीय परिवार के लिए बॉलीवुड की धुन बजा रहे थे।

Dharmendra: अपने ही पोते की शादी के फंक्शन में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र, बताई इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed