फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra reveals he will skip Karan Deol Wedding Ceremonies and will only attend the marriage

Dharmendra: अपने ही पोते की शादी के फंक्शन में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र, बताई इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह

Tue, 13 Jun 2023 12:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अपने ही पोते की शादी के फंक्शन्स का हिस्सा नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
Dharmendra reveals he will skip Karan Deol Wedding Ceremonies and will only attend the marriage
धर्मेंद्र और करण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बी टाउन में शादी का सीजन शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल और तैयारियों से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अपने ही पोते की शादी के फंक्शन्स का हिस्सा नहीं बनेंगे।

विज्ञापन

पोते की शादी के फंक्शन्स में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को होने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल है। कल यानी 12 जून को देओल परिवार में सगाई की सेरेमनी भी की गई। करण के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी धर्मेंद्र नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्माया है और यूजर्स देओल परिवार पर सवालों की बौछार कर रहे हैं।

#AskSrk: 'भाभीजी घर का काम आपसे ही करवाती हैं क्या?' फैन के सवाल का शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के फंक्शन्स में शामिल न होने की बताई यह बड़ी वजह
अब हाल ही में, धर्मेंद्र ने फैंस के मन में उठ रहे सवालों पर ब्रेक लगाते हुए कहा है कि वह सिर्फ शादी में शामिल होंगे, और बाकी किसी फंक्शन से दूर रहेंगे। पोते के रोका सेरेमनी में न आने का कारण बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'बच्चों को इंजॉय करने दो। अगर मैं वहां रहूंगा तो बच्चे फिर खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे। पाबंदी महसूस करेंगे। मैं नहीं चाहता कि वह यह पल मिस कर दें।' 

Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के बाद अरशद के करियर पर लगा था ग्रहण? 'सर्किट' के रोल से खुश नहीं थे एक्टर

विज्ञापन

इस दिन है करण देओल की शादी
इसके साथ ही धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि अब वह सिर्फ 18 जून को शादी में ही शामिल होंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र हेल्थ इश्यूज को लेकर शादी में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस वक्त वह फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर ही अपना सारा वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि, धर्मेंद्र अपने पोते की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed