Don: बिग बी स्टारर 'डॉन' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचीं जीनत, रोमा को पर्दे पर देख खुशी से झूम उठीं अभिनेत्री
मुंबई के रीगल सिनेमा में आयोजित फिल्म डॉन की विशेष स्क्रीनिंग ने अनुभवी अभिनेत्री को खुशी से भर दिया। हाल ही में इस कार्यक्रम की तस्वीरें जारी कीं जिसमें जीनत अपनी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति से उत्साहित नजर आईं।
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान 1970 और 1980 के दशक के दौरान अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने अनगिनत फिल्में की हैं। उनमें से एक 1978 की प्रतिष्ठित अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'डॉन' है। फिल्म में रोमा का किरदार निभाकर जीनत अमान सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा दिया। हाल ही में, फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई और दिग्गज अभिनेत्री ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुंबई के रीगल सिनेमा में आयोजित फिल्म डॉन की विशेष स्क्रीनिंग ने अनुभवी अभिनेत्री को खुशी से भर दिया। ऐसा लग रहा था कि वह एक बार फिर रोमा के रूप में बड़े पर्दे पर उसे देखने के लिए रोमांचित थीं, जबकि वह सिनेमाघरों में खुद को देखकर खुश थीं और हूटिंग कर रही थीं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने हाल ही में इस कार्यक्रम की तस्वीरें जारी कीं जिसमें जीनत अपनी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति से उत्साहित नजर आईं।
अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और प्राण की मुख्य भूमिकाओं वाली 1978 की फिल्म सलीम जावेद द्वारा लिखी गई थी और चंद्रा बारोट द्वारा निर्देशित थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया श्रेणी द्वारा गोल्डन जुबली में रखा गया था और यह उसी वर्ष तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी रही।
यह भी पढ़ें- Jawan: 'जवान' का नया गाना जारी, शाहरुख खान ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट