फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan New Video Song Aararaari Raaro Released Shah Rukh Khan Shared Emotional Post on Social Media

Jawan: 'जवान' का नया गाना जारी, शाहरुख खान ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

Sat, 30 Sep 2023 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

शाहरुख खान ने लिखा, "मां हमें चलना सिखाती है। फिर एक दिन हम दौड़ने लगते हैं। पर मां फिर भी वही खड़ी रहती है। देखने कि अगर हम कहीं लड़खड़ाए तो वो फिर से आ जाएगी हमारा हाथ पकड़ने।"

विज्ञापन
Jawan New Video Song Aararaari Raaro Released Shah Rukh Khan Shared Emotional Post on Social Media
जवान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 24 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई की तेज रफ्तार जारी है। जल्द ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाली है। इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात

विज्ञापन

जवान का नया वीडियो सॉन्ग जारी

फिल्म के साथ इसके गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। जिंदा बंदा और चलेया गाने पर फैंस इन दिनों जमकर रील बना रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक नया वीडियो सॉन्ग जारी कर दिया गया है। इस नए गाने का नाम 'अरारारी रारो' है। इस गाने को दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। गाने के बारे में जानकारी देते हुए शाहरुख खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक नोट भी लिखा है। 

शाहरुख ने किया भावुक पोस्ट

किंग खान ने लिखा, ''मां हमें चलना सिखाती है। फिर एक दिन हम दौड़ने लगते हैं। पर मां फिर भी वही खड़ी रहती है। देखने कि अगर हम कहीं लड़खड़ाए तो वो फिर से आ जाएगी हमारा हाथ पकड़ने। किसी ने सही ही कहा है कि मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है। यह गीत याद दिलाने के लिए है कि चाहे कुछ भी हो, आपका समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए एक मां किसी न किसी रूप में हमेशा आपके साथ रहेगी... मैंने इसे अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं....''

विज्ञापन

अब डंकी में दिखेंगे किंग खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गजों ने एक साथ काम किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर को पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का मुकाबला प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सलार से होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed