India Lockdown: 'बबली बाउंसर' के बाद मधुर भंडारकर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया लॉकडाउन', इस ओटीटी पर होगी रिलीज
मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्वेता बासु प्रसाद, आहाना कुमरा, प्रतीक बब्बर, साईं तम्हंकर और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विस्तार
देश के चर्चित वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी हालिया ऑरिजनल फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है 'इंडिया लॉकडाउन'। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'बबली बाउंसर' की सफलता के बाद मधुर भंडारकर अब इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में चार कहानियां दिखाई जाएंगी। इन कहानियों के जरिए कोविड महामारी के दौरान भारतीयों पर पड़े असर को दिखाने की कोशिश होगी।
कोविड पर पहली फिल्म!
डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियो, मधुर भंडारकर के भंडारकर एंटरटेनमेंट और प्रणव जैन की पीजे मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'इंडिया लॉकडाउन' कोविड महामारी पर पहली भारतीय फीचर फिल्म है। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्वेता बासु प्रसाद, आहाना कुमरा, प्रतीक बब्बर, साईं तम्हंकर और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
Sapna Choudhary: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन
दिखेगा लॉकडाउन का मंजर
मधुर भंडारकर के साथ अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित इस फिल्म में अलग-अलग किरदारों के जरिए उन लोगों की जिंदगी को पर्दे पर उकेरा जाएगा, जो लॉकडाउन के दौरान अजीबो-गरीब स्थितियों में फंसे। फिल्म में कोविड 19 महामारी और उसके बाद लगे लॉकडाउन के मंजर को दिखाया जाएगा।
Urfi Javed: शारीरिक संबंध से कैसे कम होती है सात गुना उम्र? उर्फी जावेद ने यंग दिखने का दिया जबरदस्त ज्ञान
अलग-अलग जिंदगियों की कहानी
फिल्म में एक पिता-पुत्री की कहानी दिखाई जाएगी, जो लॉकडाउन के चलते किसी दूसरे शहर में फंस जाते हैं। दूसरी, कहानी एक सेक्स वर्कर की है, जो लॉकडाउन के चलते पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी दोनों में मुश्किलों का सामना करती है। तीसरी कहानी एक प्रवासी कामगार पर आधारित है, जो उस मुश्किल वक्त में किसी तरह रोटी का जुगाड़ कर पाता है। वहीं चौथी कहानी एक एयरहोस्टेस की है, जिसे लॉकडाउन के वक्त कुछ वक्त मिलता है और वह आत्मनिरीक्षण करती है।
Bollywood: ऐसे पांच सितारे जिन्होंने फिल्मों को न करके पीटा होगा अपना माथा, बदल सकती थी किस्मत