फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zayed Khan Talks About His Role in Shah Rukh Khan Movie Main Hoon Na says felt grateful for the opportunity

Zayed Khan: बड़े-बड़े सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था 'मैं हूं ना' का ऑफर, जायद खान की झोली में इस तरह आई फिल्म

Tue, 17 Jun 2025 06:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Jun 2025 06:53 PM IST
सार

Zayed Khan On Movie Main Hoon Na: फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के साथ जायद खान ने अहम भूमिका अदा की है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि इस किरदार का ऑफर उनके लिए सरप्राइज था।

विज्ञापन
Zayed Khan Talks About His Role in Shah Rukh Khan Movie Main Hoon Na says felt grateful for the opportunity
मैं हूं ना, जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2004 में फिल्म आई 'मैं हूं ना'। इसमें शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव, सुनील शेट्टी और जायद खान जैसे सितारे नजर आए। फराह खान ने इसी फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया। हाल ही में एक्टर जायद खान ने इस फिल्म में अपने किरदार पर बात की। उन्होंने कहा कि उनका किरदार बड़े-बड़े सितारों को ऑफर किया गया था। मगर, सभी ने रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन, अभिषेक और सोहेल ने रिजेक्ट की फिल्म
अभिनेता जायद खान के मुताबिक उनका वाला किरदार पहले ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और सोहेल खान जैसे सितारों को ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। हाल ही में एक साक्षात्कार में, जायद ने बताया कि शाहरुख खान के साथ सरप्राइज मीटिंग और किस्मत ने उन्हें आइकॉनिक फिल्म का महत्वपूर्ण किरदार दिलाया। जायद खान ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बताया कि 'मैं हूं ना' में काम करने का मौका मिलना उनके लिए पूरी तरह से सरप्राइज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान से सरप्राइज मीटिंग ने खोली किस्मत
जायद खान ने आगे कहा कि उन्हें पता भी नहीं था कि उनके बारे में विचार किया जा रहा है। एक्टर ने कहा कि यह किरदार पहले ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया। उसके बाद सोहेल खान और फिर अभिषेक बच्चन को, लेकिन उनमें से किसी के साथ भी बात नहीं बनी। उस समय, जायद ने एक गाने की कोरियोग्राफी में मदद के लिए फराह खान को फोन किया। इससे पहले कि वह कुछ समझा पाते, फराह ने अचानक उन्हें अपने ऑफिस आने के लिए कहा। वहीं से उनकी कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन

तुरंत दे दिया ऑडिशन
जायद ने आगे बताया कि फराह के बुलाने पर जब वे पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि यह फराह खान का ऑफिस नहीं है। दीवारें शाहरुख खान की तस्वीरों से भरी हुई थीं। उलझन में उन्होंने फराह से कोरियोग्राफी में मदद के बारे में पूछा, जिसके लिए उन्हें बुलाया गया था। फराह ने बताया कि शाहरुख खान उनसे बात करना चाहते हैं। कुछ ही देर बाद, शाहरुख अंदर आए और कहा, 'हमने तुम्हें इसलिए बुलाया है, क्योंकि हम तुम्हें एक रोल में लेने के बारे में सोच रहे हैं। जायद खान के लिए सरप्राइज था। उन्होंने उसी वक्त अचानक ही ऑडिशन भी दे दिया।

Jr NTR: जूनियर एनटीआर की तारीखों की तफ्तीश से दिलचस्प खुलासा, 2028 से पहले शुरू नहीं होगी ‘देवरा पार्ट 2’

खुशी से पेड़ को लगाया गले
जायद ने आगे बताया कि फराह उनकी एक्टिंग देखकर तुरंत वहां से चली गईं, बिना एक शब्द बोले। एक्टर ने याद किया कि फराह खान ने गाड़ी चलाने से ठीक पहले उनकी कास्टिंग की पुष्टि की और यह सुनते ही वे इतने खुश हुए कि उत्साहित होकर एक पेड़ को गले लगा लिया। एक्टर ने कहा कि असली चैलेंज भूमिका मिलने के बाद शुरू हुआ, क्योंकि उनके आस-पास के कई लोग लगातार, अनचाही सलाह देते रहे। उन्हें स्क्रीन टाइम के बारे में वॉर्निंग देते रहे। मगर उन्होंने फोकस रखा। एक्टर ने कहा कि शाहरुख खान और फराह खान के साथ काम करने का मौका मिला, इसके लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed