फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zarina Wahab shares experience of shooting of upcoming web series Armaan in picturesque region of Kashmir

Zarina Wahab: 'पता नहीं लोग क्यों कहते हैं कि यह जगह सुरक्षित नहीं', घाटी में शूटिंग के अनुभव पर बोलीं जरीना

Sun, 02 Feb 2025 08:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

Zarina Wahab: अभिनेत्री जरीना वहाब जल्द ही वेब सीरीज 'अरमान' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग कश्मीर में हुई है। अभिनेत्री ने हाल ही में घाटी में शूटिंग का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
Zarina Wahab shares experience of shooting of upcoming web series Armaan in picturesque region of Kashmir
जरीना वहाब - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जरीना वहाब को जल्द ही वेब सीरीज 'अरमान' में देखा जाएगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म वेब्स (WAVES) पर रिलीज किया जाएगा। इसकी शूटिंग कश्मीर घाटी में हुई। जरीना ने कश्मीर में शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि बहुत ही उम्दा रहा। उन्होंने इस पर खुशी जताई और कहा कि जब उन्हें मालूम चला कि शूटिंग कश्मीर में होगी तो उन्होंने तुरंत सीरीज के लिए हामी भर ली। अभिनेत्री ने इस पर भी हैरानी जताई है कि लोग कश्मीर को असुरक्षित जगह क्यों बताते हैं? 

विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों के साथ काम करना मजेदार रहा
जरीना वहाब ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अपनी आगामी सीरीज के प्रति उत्साह जताया। इस मर्डर मिस्ट्री लव स्टोरी में वे खास रोल अदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कश्मीर के खूबसूरत इलाकों में शूटिंग एक यादगार अनुभव रहा। जरीना ने कहा, 'कश्मीर जाना ही एक बहुत ही खास अनुभव रहा। मैंने वाकई वहां शानदार समय बिताया। वहां स्थानीय कलाकारों से मिलना और उनके साथ काम करना शानदार लगा। कश्मीर बहुत खूबसूरत है, जैसा कि सभी जानते हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan @ 60: “हैलो, मैं आमिर खान बोल रहा हूं, प्लीज आइएगा जरूर”, जन्मदिन पर जुटेंगी पत्नियां और प्रेमिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

Zarina Wahab shares experience of shooting of upcoming web series Armaan in picturesque region of Kashmir
जरीना वहाब - फोटो : एएनआई

कश्मीर में शूटिंग का पिछला अनुभव भी आया याद
जरीना ने कहा कि कश्मीर में शूटिंग के अवसर ने उन्हें इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'जैसे ही उन्होंने बताया कि शूटिंग कश्मीर में होगी, मैंने बिना कुछ सोचे-समझे प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया'। 'अरमान' में अपनी भूमिका के अलावा जरीना ने कहा कि उन्हें युवा कलाकारों के साथ काम करने में खूब अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, 'युवाओं के साथ काम करना वास्तव में आनंददायक होता है और आप उनसे बहुत कुछ सीखते हैं...'। जरीना वहाब ने कश्मीर में शूटिंग के अपने पिछले अनुभव को भी याद किया, जब उन्होंने अमोल पालेकर के साथ एक फिल्म की शूटिंग की। 

यह खबर भी पढ़ें:
Junaid Khan Interview: मेरा काम बिना मोबाइल के चल सकता है, लेकिन हमने सारे काम ही मोबाइल पर शुरू कर दिए हैं

विज्ञापन

बोलीं- लोगों को एहसास नहीं कि...
उन्होंने बताया, 'मैं अमोल पालेकर के साथ एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहले भी कश्मीर गई थी, लेकिन वहां हमने बर्फ में केवल एक गाना शूट किया था और हमें उस जगह को एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिला'। कश्मीर में आए बदलावों पर जरीना ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि लोग क्यों कहते हैं कि यह सुरक्षित नहीं है... मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हम वहां 15-20 दिन रहे... लोगों को एहसास नहीं है कि कश्मीर कितना खूबसूरत है और उन्हें यहां शूटिंग के लिए वापस आने पर विचार करना चाहिए'। बता दें कि सीरीज 'अरमान' 07 फरवरी को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed