{"_id":"61e9268785b6e4189c20224d","slug":"zareen-khan-said-this-about-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीन खान बोलीं: सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैं उनकी पीठ पर बंदर बनकर नहीं रह सकती...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जरीन खान बोलीं: सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैं उनकी पीठ पर बंदर बनकर नहीं रह सकती...
Thu, 20 Jan 2022 02:38 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:38 PM IST
सार
अभिनेत्री जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें चर्चाओं में बने रहना आता है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
विज्ञापन
जरीन खान
- फोटो : Twitter
विस्तार
अभिनेत्री जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें चर्चाओं में बने रहना आता है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म वीर से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि सलमान के साथ करियर शुरु करने वाली अभिनेत्रियों का करियर खुद चल पड़ता है, लेकिन जरीन खान के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
जरीन खान ने कहा- मैं सलमान के पीठ पर बंदर बनकर नहीं रह सकती
जरीन खान का कहना है कि वह सलमान खान के पीठ पर बंदर बनकर नहीं रह सकती हैं। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। जरीन ने कहा कि वह इंडस्ट्री से बहुत संतुष्ट रही हैं। किसी दौड़ का हिस्सा नहीं बनीं। उनका कहना है कि लोगों का अभी भी मानना है कि सलमान खान मेरी मदद करते रहे हैं। हालांकि मैं इसके लिए सलमान का शुक्रिया करती हूं, पर मेरा संघर्ष तब शुरू हुआ जब मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बनी।
विज्ञापन
हालांकि, वह इस बात के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलती कि उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री के लिए उन्हें मौका दिया था। जरीन का कहना है कि सलमान काफी अच्छे इंसान हैं। काफी व्यस्त रहते हैं।ऐसे में मैं हर छोटी बात के लिए उनके और उनके भाइयों की पीठ पर बंदर बनकर नहीं रह सकती हूं। जरीन ने अपने साक्षात्कार में कहा कि लोग सोचते हैं कि वह जो भी काम कर रही हैं यह सब सलमान के कारण कर रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में मैं उन्हें हमेशा परेशान नहीं करती हूं।
विज्ञापन