खुलासा: कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं जरीन खान, बोलीं- किस करने की कोशिश की गई थी
- एक्ट्रेस जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
- एक्ट्रेस ने बताया कि एक सीन के रिहर्सल के दौरान उन्हें किस करने की कोशिश की गई थी।
- जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। कई निर्देशकों और अभिनताओं पर काम के दौरान शोषण करने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जरीन खान ने हैरान करने वाला खुलासा किया है और उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है। जरीन खान अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रखती हैं लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि एक सीन के रिहर्सल के बहाने उन्हें किस करने की कोशिश की गई थी।
हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया, 'मैं लोगों का नाम नहीं लेना चाहती हूं, लेकिन एक सीन का रिहर्सल करने के बहाने, दूसरे शख्स ने कहा कि आपको अपनी झिझक को दूर करना होगा और मैं उस समय बहुत नई थी, इसलिए मुझे ये ठीक लगा।'
एक्ट्रेस कहती हैं कि उसने कहा, 'क्या आप जानती हो कि हम एक किसिंग सीन करेंगे?' मैंने कहा क्या? नहीं, मैं रिहर्सल के रूप में किसी भी तरह का किसिंग सीन नहीं कर रही हूं।'
जरीन ने आगे बताया कि, 'ये पर्सन मुझे बता रहा है कि आप जानती हो कि हम एक दोस्त से ज्यादा रह सकते हैं और मैं विशेष रूप से उन प्रोजेक्ट को देखूंगा जो आपको मिल रहे हैं। मैं तुम्हें सभी में लीड करूंगा। मैंने कहा, नहीं, मैं इस तरह काम नहीं करती हूं।'
एक्ट्रेस जरीन खान ने न सिर्फ कास्टिंग काउच का सामना किया बल्कि लोगों ने उनके वजन को लेकर मजाक बनाया था और उनकी तुलना एक्ट्रेस कटरीना कैफ से भी की थी। इस बारे में भी कई बार एक्ट्रेस अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार कहा था, 'जब इंडस्ट्री में मैंने कदम रखा तो लोगों ने मुझे कटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाया। मैं सच में नहीं जानती कि यह बात आखिर आई कहां से। हम सभी न्यूजपेपर और मीडिया हाउस पर निर्भर थे। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का। हमारी ऑडियंस भी अजीब है। उसे जो दिखाया जाता है, उस पर विश्वास कर लेती है। वह खुद की कोई राय नहीं बनाती है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 2', 'वजह तुम हो', 'अक्सर 2', और '1921' शामिल है। हाल में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में भी एक्ट्रेस ने मुख्य भूमिका निभाई है।