सोशल मीडिया: जरीन खान का पुराना वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं जबरदस्त लुक और अदाओं की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी अदाओं और लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी अदाओं और लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में जरीन खान का अंदाज और उनका स्टाइल देखने लायक है। इस वीडियो को अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की तादाद में फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं।
क्या है जरीन खान के नये वीडियो में?
इस वीडियो में जरीन खान ब्लैक ड्रेस में झूमती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर जरीन खान के प्रशंसक दिल वाला इमोजी बना रहे हैं। वीडियो में जरीन खान पहले चलते हुए आती हैं और फिर एकदम से डांस करने लगती हैं। गौरतलब है कि जरीन जल्द ही प्रिंस नरूला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। उन्होंने इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से डेब्यू किया था। वह हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं। हालांकि, काफी वक्त से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
विज्ञापन विज्ञापन
गौरतलब है कि जरीन खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। जरीन ने हिंदी सिनेमा के अलावा तेलूगू और पंजाबी सिनेमा में भी काम किया है। हालांकि यह जरीन का पुराना वीडियो है, जिसे उन्होंने 3 अक्तूबर को पोस्ट किया था। इस पर उनके फैंस की अब तक टिप्पणियां आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जरीन खान ने कई तस्वीरें भी अपलोड की हैं। उन्होंने एक फोटो अपलोड करते हुए फैंस से पूछा था, आपको क्या लगता है कि मैं यहां क्या कह रही हूं? उन्होंने अपनी फोटो के लिए फैंस से सर्वश्रेष्ठ कैप्शन मांगा था।