फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zara hatke zara bachke trailer release vicky kaushal and sara ali khan starrer film

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: प्यार..रोमांस..शादी..तलाक, मजेदार है सारा और विक्की की फिल्म का ट्रेलर

Mon, 15 May 2023 03:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 15 May 2023 03:47 PM IST
सार

फिल्म इंदौर में सेट है, जिसमें विक्की, कपिल की भूमिका तो सारा, सौम्या का किरदार निभा रही हैं। छोटे शहर की कहानी इन्हीं दोनों के रोमांस से शुरू होती है। धीरे-धीरे दोनों का रोमांस खत्म होता जाता है और शादी में मनमुटाव आ जाता है।

विज्ञापन
zara hatke zara bachke trailer release vicky kaushal and sara ali khan starrer film
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन इस फिल्म का पोस्ट रिलीज हुआ था, जिसमें विक्की और सारा देसी अंदाज में नजर आ रहे थे। अब इस फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज हो गया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फैमिली ड्रामा फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पति-पत्नी के रोल में दिखे विक्की और सारा की मैरिड ड्रामा का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म इंदौर में सेट है, जिसमें विक्की, कपिल की भूमिका तो सारा, सौम्या का किरदार निभा रही हैं। छोटे शहर की कहानी इन्हीं दोनों के रोमांस से शुरू होती है। धीरे-धीरे दोनों का रोमांस खत्म होता जाता है और शादी में मनमुटाव आ जाता है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी के सुर बदल जाते हैं। बात यहां तक बिगड़ जाती है कि तलाक की नौबत आती है। इसके बाद शुरू होती है लड़ाई झगड़ों की कहानी। खट्टी मीठी शरारतों से बनी फिल्म में विक्की-सारा का रोमांटिक अंदाज भी दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है फैंस का रिएक्शन
फैंस भी दोनों की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। किसी का कहना है कि विक्की और सारा की फ्रेश जोड़ी सभी के दिलों पर राज करने वाली है तो वहीं कोई कह रहा है कि इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। दोनों की यह फिल्म फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की ने एक लक्ष्मण उतेकर के साथ एक और फिल्म के लिए भी हाथ मिलाया है। वह तृप्ति डिमरी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। सारा अली की बात करें तो वह फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में एक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाएंगी। वह 'मर्डर मुबारक' और फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी दिखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed