{"_id":"ea4deae8-e4a3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"zanjeer-release-date-declared-poster-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जंजीर' की रिलीज डेट तय, पहला पोस्टर जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जंजीर' की रिलीज डेट तय, पहला पोस्टर जारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'जंजीर' की इसी नाम से बन रही रीमेक फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गयी है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का पहला पोस्टर भी लॉन्च हो गया है।
विज्ञापन
अपूर्व लाखिया निर्देशित फिल्म 'जंजीर प्रोड्यूसरों के झगड़े के वजह से लंबे से अटकी थी। इसी वजह से यह फिल्म बनने के बाद भी अपनी रिलीज डेट तय नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
अब यह झगड़ा सुलझ गया है। झगड़ा सुलझने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गयी है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी है। राम चरण तेजा इस फिल्म में वही भूमिका निभा रहे हैं जो मूल 'जंजीर' में अमिताभ बच्चन ने निभायी थी।
मूल फिल्म में जो रोल प्राण ने किया था इस रीमेक फिल्म में वह भूमिका संजय दत्त ने निभायी थी। इस फिल्म की कुछ बची हुई शूटिंग संजय दत्त ने जेल की सजा सुनाए जाने के बाद पूरी की थी।