फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zaheer khan fiancee sagarika ghatge profile know to everything

शाहरुख से थी अच्छी 'ट्यूनिंग', फिर जहीर के दिल में उतर गईं सागरिका घटगे

Wed, 26 Apr 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 26 Apr 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
zaheer khan fiancee sagarika ghatge profile know to everything
सागर‌िका घ्‍ाटगे

फिल्म 'चक दे ‌इंडिया' की प्रीती सभरवाल यानी सागरिका घटगे तो आपको याद ही होंगी। फिल्म में सागरिका की शाहरुख के साथ अच्छी ट्यूनिंग दिखाई गई थी।  ये वही सागरिका हैं जो फिल्म में एक क्रिकेटर को डेट करती नजर आई थीं। सागरिका ने अब इस रील स्टोरी को रियल में बदल दिया है। जी हां, सागरिका ने सच में इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से सगाई कर ली है। जहीर खान के सागरिका के साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


सागरिका बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं। हालांकि 'चक दे' के अलावा उन्होंने अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनके परिवार का सिनेमा जगत से पुराना नाता है। सागरिका के पिता विजयेंद्र घटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- बिग बॉस फेम मोनालिसा हुईं इतनी दुबली, पहचान पाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस के साथ हॉकी प्लेयर भी हैं जहीर की मंगेतर सागरिका, राजघराने से हैं रख्‍ाती हैं ताल्‍लुक

zaheer khan fiancee sagarika ghatge profile know to everything
सागर‌िका घ्‍ाटगे

सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका का परिवार काफी स्ट्रिक्ट है। सागरिका जब कॉलेज में पढ़ती थीं तभी से उनको ऐड फिल्म में काम करने के ऑफर मिलते थे। लेकिन उनके पिता ने सख्त हिदायत दी थी कि पढ़ाई पूरी होने से पहले कोई भी फिल्म नहीं करनी है। 

सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं। इसी वजह से उन्हें फिल्म 'चक दे इंडिया' ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

ये भ्‍ाी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

एक्ट्रेस के साथ हॉकी प्लेयर भी हैं जहीर की मंगेतर सागरिका, राजघराने से हैं रख्‍ाती हैं ताल्‍लुक

zaheer khan fiancee sagarika ghatge profile know to everything
सागर‌िका घ्‍ाटगे

31 साल की इस एक्‍ट्रेस ने अपने 10 साल के करियर में करीब 8 हिंदी फिल्में की हैं। इसके अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। फिल्मों के अलावा सागरिका टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 6' में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में फाइनलिस्ट भी बनी थीं। 

'चक दे' के बाद सागरिका को रिबॉक इंडिया का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। सागरिका फैशन मैगजीन और फैशन शो के लिए फोटोशूट भी करवाती हैं। साल 2013 में आई सागरिका की फिल्म 'रश' में एक्टर इमरान हाशमी के साथ उनके जबरदस्त किस सीन थे। सागरिका की हालिया फिल्म 'इरादा' है। इस फिल्म में इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता, और शरद पटेल नजर आएंगे। 

ये भ्‍ाी पढ़ें- Wedding Album: शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं एशा देओल, 13 साल की उम्र से था भरत से अफेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed