जानिए किसने अनुष्का को बुलाया रोजी भाभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की प्रेम खाने जग जाहिर हो चुकी है इसीलिए अब विराट के परम मित्र और क्रिकेट सह-खिलाडी भी उनके रिश्ते पर चुटकी लेने में हिचक महसूस नहीं कर रहे हैं।
युवराज सिंह ने हाल ही में अनुष्का को सोशियल साइट पर रोजी भाभी के नाम से पुकारा है।
युवराज ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'ओए होए रोजी भाभी! खूबसूरत लग रही हो'।
विराट से रिश्ते को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां
अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रोजी नरोना का किरदार निभाया है। यह फिल्म कल रिलीज हो रही है। इससे पहले अनुष्का बॉलीवुड में पीके और विराट कोहली के साथ संबधों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का दर्शक गैलरी में भी मौजूद रही थीं। विराट ने भी खुलेआम अनुष्का को अपना प्यार कहकर संबोधित किया था। तब से दोनों के रिश्ते काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।