फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster

Poster Copy: साउथ कॉमेडियन योगी बाबू पर पोस्टर चोरी का आरोप, यूजर्स बोले- यह तो विक्की कौशल के 'भूत' की हूबहू कॉपी

Wed, 22 Sep 2021 09:00 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 22 Sep 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster
Pei Mai का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक दूसरे की नकल के किस्से अक्सर दिखाई-सुनाई देते रहते हैं। इंडस्ट्री में आपको फिल्म की कहानियां, संगीत, धुन, स्क्रिप्ट चोरी करने या कॉपी करने की खबरें आपने सुनी ही होंगी। बॉलीवुड पर अक्सर हॉलीवुड की फिल्मों के पोस्टर चुराने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन इस बार ये आरोप दक्षिण भारतीय फिल्म पर पोस्टर कॉपी करने का आरोप लगा है। अब पोस्टर कॉपी करने के बाद वो फैन्स के निशाने पर हैं और उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन

विकी कौशल की फिल्म का पोस्टर कॉपी?
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विकी कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखाई पाई थी लेकिन इस फिल्म का पोस्टर एक बार फिर चर्चाओं में है।
विज्ञापन

Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster
Pei Mai का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में योगी बाबू एक जाना पहचाना नाम हैं। वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। अब उन पर विकी कौशल की फिल्म भूत भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप का पोस्टर चुराने के आरोप लगे हैं। दोनों पोस्टरों को देखकर साफ पता चलता है कि ये हूबहू चुराया गया है। 
विज्ञापन

Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster
Pei Mai का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर में तकनीक के जरिए विकी कौशल के चेहरे की जगह योगी बाबू का चेहरा लगा दिया गया है। इसके अलावा अलग दिखाने के लिए कुछ और चेहरे जोड़ दिए गए हैं। लेकिन बावजूद दोनों फिल्मों के पोस्टर्स को आसानी से पहचाना जा सकता है। योगी बाबू की फिल्म 'Pei mama' आने वाली है। ये फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी
विज्ञापन

Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster
भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप - फोटो : Instagram- Vickey Kaushal
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
इंटरनेट यूजर्स को जब इस पोस्टर के बारे में पता चला तो जमकर योगी बाबू के मजे लेने लगे। क्योंकि दोनों ही पोस्टर में हीरो के कपड़े मेल खा रहे हैं। यूजर्स बोल रहे हैं कि दोनों के पोस्टर्स को देखकर अलग होने का अंदाजा ही नहीं लगाया जा पा रहा है। यूजर्स पोस्टर चुराने के लिए इसके निर्माता पर फेस स्वैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। 

Yogi Babu's 'Pei Mama' Trolled Over Similarity With vicky kaushal's Bhoot Poster
Pei Mai का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति चिदंबरम कर रहे निर्देशन
योगी बाबू की इस फिल्म 'Pei Mama' का निर्देशन शक्ति चिदंबरम र रहे हैं। योगी बाबू के साथ इस फिल्म में एमएस भास्कर, कोवई सरला, रेखा आदि कलाकार भी शामिल है। इस फिल्म के निर्माता विग्नेश एलप्पन हैं। शुक्रवार 24 सितंबर को ये फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed