फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yo Yo Honey Singh trolled for jumping on stage during live performance trolls said ye kis desh ka bandar hai

Yo Yo Honey Singh Trolled: यो यो हनी सिंह ने स्टेज पर चढ़कर किया कुछ ऐसा, बंदर से होने लगी तुलना

Fri, 25 Aug 2023 08:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 25 Aug 2023 08:12 PM IST
सार

यो यो हनी सिंह के लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में रैपर-सिंगर का अंदाज देखकर ट्रोल्स ने उनकी तुलना बंदर से कर दी है। 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh trolled for jumping on stage during live performance trolls said ye kis desh ka bandar hai
यो यो हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यो यो हनी सिंह एक चर्चित सिंगर-रैपर हैं। सिंगर ने देश को 'देसी कलाकार', 'सुबह होने ना दे', 'छम्मक छल्लो', 'लुंगी डांस' और 'देसी कलाकार' जैसे तमाम चार्टबस्टर हिट दिए हैं। हालांकि, सफलता की बुलंदियों पर पहुंचे स्टार रैपर के जीवन में एक समय ऐसा आया जब उन्हें शराब की लत लग गई। साथ ही सिंगर ड्रिपेशन में भी चले गए, जिसके कारण उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया, और उन्हें संगीत जगत से ब्रेक लेना पड़ गया। हालांकि, परेशानियों को मात देते हुए हनी सिंह ने शानदार वापसी कर ली है। इसी कड़ी में उनका एक लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन

यो यो हनी सिंह का क्यों बना मजाक?

यो यो हनी सिंह का वीडियो सामने आने के बाद से ही इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इसमें रैपर, फुल ऑन एनर्जी के साथ लाइव परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हद से ज्यादा एनर्जी दिखाने के कारण हनी सिंह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। रैपर-सिंगर का खूब मजाक बन रहा है। किसी ने इसे नशे का ओवरडोज बताया है, तो किसी ने हनी सिंह की तुलना चिंपैंजी से कर दी है। 

विज्ञापन


Hazel Keech-Yuvraj: दूसरी बार माता-पिता बने हेजल कीच और युवराज सिंह, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्टेज पर कूदते नजर आए हनी सिंह 

वायरल वीडियो में हनी सिंह ब्लैक वेस्ट के साथ मैचिंग रिप्ड जींस और मैचिंग शूज पहने नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सिंगर को जीभ निकालकर स्टेज पर जोर-जोर से कूदते देखा जा रहा है। हनी सिंह का यह अंदाज जहां उनके फैंस का दिल जीत रहा है, तो वहीं, ट्रोल्स ने इसे लेकर रैपर की क्लास लगानी शुरू कर दी है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'कौन से देश का बंदर है?'

Jawan: 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित है शाहरुख की 'जवान'? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

ट्रोल्स के निशाने पर यो यो हनी सिंह 

हनी सिंह की हाई एनर्जी देखकर दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'यो यो की एनर्जी का राज सूखा नशा है।' एक अन्य ने लिखा, 'चिंपैंजी, जू से निकलकर यहां आ गया है।' ऐसे ही तमाम यूजर्स वीडियो को देखकर हनी सिंह का मजाक बनाते नजर आए हैं। हनी सिंह, जून 2023 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बरार से जान से मारने की धमकी मिलने पर दिल्ली में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। कथित तौर पर, सिंगर को फोन कॉल और वॉयस नोट्स के माध्यम से धमकी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed