फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yo yo honey singh slap controversy

क्या हनी सिंह को उस रात थप्पड़ मारा गया था

Tue, 04 Nov 2014 12:02 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
 yo yo honey singh slap controversy

बॉलीवुड में एक मुश्किल यह है कि आप कुछ दिन परिदृश्य से दूर हुए तो लोग उल्टी-सीधी अफवाहें फैलाने लगते हैं। इन दिनों टॉप पर चल रहे गायक यो यो हनी सिंह भी इन दिनों कुछ ऐसे ही परेशान हैं। आजकल वह अपने रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार से दूर होकर अपनी सेहत सुधारने में लगे हैं।

विज्ञापन


उनकी जगह हिमेश रेशमिया को शो में लाया गया है। बताया जा रहा कि कुछ दिनों पहले हनी सिंह जब अमेरिका में एक शो कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें पीठ में गंभीर चोट लग लग गई। परिणाम यह कि उन्हें डॉक्टरों से पूरा बैड रेस्ट बोल दिया। लेकिन जैसी अफवाहें फैल रही हैं, वह हनी सिंह का चैन चुराए हुए हैं।

विज्ञापन

बहस के बाद हुई लड़ाई?

 yo yo honey singh slap controversy

अंदर की खबर रखने वाले कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि हनी सिंह के रियलिटी शो से दूर होने का कारण कुछ और ही है। सूत्रों के अनुसार हनी सिंह इसलिए अंडरग्राउंड हो गए हैं क्योंकि उनका पिछले दिनों एक ऐक्टर से जोरदार झगड़ा हुआ था।

बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर जोरदार बहस हो गई और फिर इस ऐक्टर ने हनी सिंह की कॉलर पकड़ कर जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद से हनी सिंह सदमे की स्थिति में पहुंच गए।

सूत्र कह रहे हैं कि इस घटना से हनी सिंह को ऐसा मानसिक झटका लगा है कि उन्होंने खुद को कुछ दिनों के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर कर लिया है।

विज्ञापन

मिलने से बच रहे हैं हनी सिंह

 yo yo honey singh slap controversy

असल में इस घटना की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री में अंदर-अंदर लोगों को हो चुकी है और हनी सिंह सबसे नजरें चुरा रहे हैं। अब किस हीरो ने हनी सिंह के साथ यह झगड़ा और मार-पिटाई की इस पर सूत्र चुप हैं।

घटना के बाद हनी सिंह ने न केवल खुद को अपने टीवी शो से दूर किया, बल्कि दिसंबर तक सारे स्टेज शो भी रद्द कर दिए। ऐसे में जो लोग नए साल का स्वागत हनी सिंह के शोज के साथ करना चाह रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगेगी।

वैसे इस बीच हनी सिंह ने मीडिया में फैल रही झगड़े और मारपीट की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि मैं घर पर आराम कर रहा हूं और ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed