ये प्रेम मोल लिया X रिव्यू: क्या दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरे सूरज बड़जात्या? यूजर्स ने बताया कैसी लगी फिल्म
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखने के लिए दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।
- इसी के साथ दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शंस भी पोस्ट कर रहे हैं।
- फिल्म को यूजर्स से अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं।
विस्तार
आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सूरज बड़जात्या की इस परिवारिक मनोरंजन फिल्म को सोशल मीडिया यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई इस फिल्म की काफी सराहना कर रहा है तो कोई इसे बोरिंग बता रहा है।
यूजर्स को कैसी लगी फिल्म?
‘ये प्रेम मोल लिया’ के बारे में यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘90 के दशक की शैली की फिल्म और संगीत। चार्टबस्टर गाने। शरवरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका अभिनय शानदार है। आयुष्मान, अनुपम खेर, उनकी मां, पिता, सभी का अभिनय बेहतरीन है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह एक दिल जीत लेने वाली फिल्म है।’
कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई फिल्म
फिल्म देखने के बाद एक X यूजर ने कहा कि यह फिल्म मध्यम वर्ग और समृद्ध परिवारों के दर्शकों को पसंद आ सकती है, लेकिन रोमांस के इतनी जल्दी पनपने पर उन्हें आपत्ति है। इस यूजर ने कहा, 'आयुष्मान का किरदार शरवरी के किरदार को पहली ही मुलाकात में शादी का प्रस्ताव दे देता है। सूरज जी कपल को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए कुछ और दिन दिए जा सकते थे।'
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘एक अलग समीक्षा में फिल्म को साढ़े तीन सितारे दिए गए, इसे शानदार फिल्म बताया गया और परिवार के साथ देखने की सलाह दी गई। हालांकि, दर्शकों ने पहले भाग में कुछ कमियां बताईं और महसूस किया कि दूसरा भाग कहीं अधिक भावनात्मक था।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस फिल्म की कहानी में 2000 के दशक की शुरुआत वाली फिल्मों की झलक थी।'
फिल्म हो चुकी है रिलीज
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
