{"_id":"68b8a5f4-cced-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"yeh-jaawani-hai-deewani-failed-to-credit-kashmir-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुख्यमंत्री ने पकड़ा 'ये जवानी है दीवानी' का झूठ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक मुख्यमंत्री ने पकड़ा 'ये जवानी है दीवानी' का झूठ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई और हिट रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के एक बड़े झूठ ने एक राज्य के मुख्यमंत्री ने पकड़ लिया है। हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माता की ओर से स्पष्टीकरण भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रनबीर-दीपिका स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को लेकर निराशा जाहिर की। उमर ने कहा कि शूटिंग के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के बावजूद फिल्म में जम्मू कश्मीर को क्रेडिट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
इस फिल्म के सभी दृश्य कश्मीर के गुलमर्ग में शूट हुए हैं जबकि फिल्म में इन्हें मनाली बताया गया है। यह एक गलत परंपरा है। फिल्मकार को सही नाम बताने में क्या तकलीफ थी।
विज्ञापन
अपने ट्विटर अकाउंट पर उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'इससे खीझ होती है। जब हम दिल खोलकर स्वागत करते हैं। शूटिंग के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराते हैं, तो क्या सिर्फ इसलिए कि लो समझें यह मनाली है? जबकि कि यह गुलमर्ग है।
हालांकि फिल्म की शुरुआत में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला को फिल्म की शूटिंग में सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया गया था। लेकिन फिल्म के दृश्यों को मनाली के रूप में ही दिखाया गया है।