{"_id":"5dd4f4a88ebc3e54f053d285","slug":"yash-raj-films-has-unofficially-collected-the-money-without-informing-the-iprs","type":"story","status":"publish","title_hn":"50वीं वर्षगांठ से पूर्व विवादों में यशराज फिल्म्स, कलाकारों के 100 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50वीं वर्षगांठ से पूर्व विवादों में यशराज फिल्म्स, कलाकारों के 100 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Wed, 20 Nov 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
aditya chopra
देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में एक यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिये तैयार है। सभी की नजर इस मौके पर कुछ बड़ी घोषणाएं किए जाने पर टिकी हुई है। इसी बीच यशराज फिल्म्स पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) ने एक एफआईआर दर्ज करवा दी है। संगीतकार, गीतकार और संगीत निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले आईपीआरएस ने यशराज फिल्म्स पर अनधिकृत रूप से आईपीआरएस सदस्यों की संगीत रॉयल्टी में से करीब 100 करोड़ रुपये एकत्र करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दायर एफआईआर में, आईपीआरएस ने आरोप लगाया है कि वाईआरएफ ने कलाकारों पर दबाल डालकर अवैध समझौतों पर हस्ताक्षर करवाया और दूरसंचार कंपनियों, रेडियो स्टेशनों और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफार्फ से रॉयल्टी इकट्ठा करने से रोका है। आईपीआरएस का कहना है कि 100 करोड़ रुपये तो असल आंकड़े का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। भविष्य में अन्य प्रोडक्शन हाउस और स्टूडियो के खिलाफ भी इसी तरह के शिकायत दर्ज होंगी जिसमें बड़ी तादाद में घपले सामने आएंगे।
विज्ञापन
दर्ज कराए एफआईआर में वाईआरएफ के निदेशक आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा का नाम शामिल है। इसके अनुसार प्रोडक्शन हाउस कलाकारों और संगीत निर्माताओं की ओर से रॉयल्टी जमा नहीं कर सकता है क्योंकि यह आईपीआरएस का अधिकार है। इस मामले में यशराज फिल्म्स का पक्ष जानने के लिये जब उनसे संपर्क किया गया तो कंपनी ने फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। आईपीआरएस संगीतकार, संगीत निर्देशक, गीतकार और संगीत के प्रकाशकों से जुड़ी एक संस्था है। यह भारत में संगीत के उपयोग की अनुमति देने और लाइसेंस जारी करने वाली एकमात्र अधिकृत संस्था है।
विज्ञापन