फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Chopra's death anniversary Made many people 'superstar' in the industry also became Amitabh Bachchan's troubleshooter

यश चोपड़ा की पुण्यतिथि: इंडस्ट्री में कई लोगों को बनाया 'सुपरस्टार', अमिताभ बच्चन के संकटमोचन भी बने

Thu, 21 Oct 2021 03:10 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Oct 2021 03:10 PM IST
सार

फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की गुरुवार को 9वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। उन्हें इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार बनाने का श्रेय जाता है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का बेड़ा पार भी

विज्ञापन
Yash Chopra's death anniversary Made many people 'superstar' in the industry also became Amitabh Bachchan's troubleshooter
यश चोपड़ा और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की गुरुवार को 9वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। उन्हें इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार बनाने का श्रेय जाता है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का बेड़ा पार भी यश चोपड़ा ने ही लगाया था। वह अमिताभ के संकटमोचन बने थे। खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था और दुनिया को इसके बारे में जानकारी दी थी। अमिताभ बच्चन जब दिवालिया हो गये थे तो यश चोपड़ा ने उनकी मदद की थी। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला

विज्ञापन


यह उस वक्त की बात है जब अमिताभ बच्चन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल खोला था। लेकिन अमिताभ इसमें असफल हुए और उनको जोरदार झटका लगा। प्रोडक्शन हाउस को लेकर उन्होंने जो सपने संझोये थे वह चकनाचूर हो गये। अमिताभ को इतना घाटा हुआ कि वह दिवालिया हो गए थे। ऐसे वक्त में यश चोपड़ा ने उनको संकट से उभारा था। खुद अमिताभ बच्चन ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया था। 
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन ने कहा था, कठिन दिनों में यश चोपड़ा ने मेरी बहुत मदद की थी। यह वह दौर था जब मैं बेहद परेशान था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। ऐसे में मैं यश चोपड़ा के पास गया। मैंने उनसे काम मांगा। उस वक्त मैं काफी जरूरतमंद था और यश चोपड़ा ने मुझए अपनी  फिल्म ‘मोहब्बतें’ में नारायण शंकर का रोल दिया। इस तरह यश चोपड़ा ने बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की संकट के दिनों में मदद की थी और जब उनके पास कोई काम नहीं था उस वक्त उन्हें फिल्म दी थी। गौरतलब है कि ‘किंग ऑफ रोमांस’ के नाम से जाने जाने वाले यश चोपड़ा का जन्म पकिस्तान के लाहौर में 27 सितंबर 1932 में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। परिवार उन्हें इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन उनकी रुचि फिल्मों में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed