{"_id":"8159b066-16b9-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"yash-chopra-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यश चोपड़ा अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यश चोपड़ा अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Oct 2012 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को गंभीर हालत में अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें डेंगू है और प्लेटिलेट्स 20 हजार कम हो गए हैं। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। इतना ही नहीं डेंगू के अलावा शरीर के कई अंग शिथिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर्स ने विशेष निगरानी के लिए ४८ घंटे तक आईसीयू में रखने का फैसला किया है। वाईआरएफ के वक्ता ने मीडिया को बताया कि डेंगू अटैक के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वे डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
80 साल के चोपड़ा ने पिछले महीने फिल्म निर्देशन के काम से खुद के सेवानिवृत होने की घोषणा की थी। वह अपने निर्देशन वाली नयी और अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन