फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam visited Golden Temple with husband Aditya see photos

फोटोज: यामी गौतम ने पति आदित्य संग स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, शादी के बाद पहली बार साथ दिखा कपल

Fri, 22 Oct 2021 09:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Oct 2021 09:04 PM IST
सार

हाल ही में, अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। यहां से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Yami Gautam visited Golden Temple with husband Aditya see photos
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल बन चुके हैं। दोनों ने साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही दोनों अपनी खूबसूरत जिंदगी को साथ में एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, यामी अपने पति आदित्य धर के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यामी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो स्वर्ण मंदिर में दर्शन के समय की हैं। पहली तस्वीर में यामी और आदित्य एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। ये तस्वीर दोनों के पीछे से क्लिक की गई है, जिस वजह से फोटो में यामी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


 

कपल के पारंपरिक अंदाज को फैंस ने किया पसंद
इन तस्वीरों में यामी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है और हाथ में लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ है, जिसमें यामी काफी जच रही हैं। उनका ये लुक किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं है। आदित्य ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लैक कलर का कोट पहना हुआ है। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। यामी और आदित्य की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कपल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

फिल्म 'उरी' में साथ किया था काम
यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन इस बात की जानकारी फैंस से लेकर सेलेब्स तक किसी को नहीं थी। दोनों ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में एक साथ काम भी किया था। यामी ने अपनी शादी की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी। इस तस्वीर में यामी अपने हसबैंड आदित्य की दुल्हनिया बनी हुई नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, यामी आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस के पास 'लोस्ट', 'दसवी', 'ओएमजी 2' जैसे कई बड़े प्रोटेक्ट्स हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed